आदर्श नगर स्थित सिटी सेंट्रल स्कूल के सभागार युवा संवाद @2047 कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न

आदर्श नगर स्थित सिटी सेंट्रल स्कूल के सभागार युवा संवाद @2047 कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न
जे टी न्यूज़


समस्तीपुर : युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की स्वशासी संस्था नेहरु युवा केंद्र समस्तीपुर के मार्गदर्शन में प्रगति आदर्श सेवा केंद्र दूधपूरा समस्तीपुर के तत्वाधान में आदर्श नगर स्थित सिटी सेंट्रल स्कूल के सभागार युवा संवाद @2047 कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ|सर्वप्रथम कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित किया गया जिसमें बिहार एन जी ओ संघ के सचिव अधिवक्ता संजय कुमार बबलू गांधीवादी चिंतक अशोक भारत संजीव कुमार पांडे बबली कुमारी केरल की कविता में के चिरंजीव ठाकुर उपस्थित रहे| 11 युवाओं को बिहार युवा रत्नसम्मान से सम्मानित किया गया | सम्मानित होने वाले में त्रिपुरारी झा लक्ष्मण कुमार पप्पू कुमार मोहम्मद एजाज निशि कुमारी अमरजीत कुमार कुंदन कुमार रुपेश कुमार निशि कुमारी अंजली कुमारी अधिवक्ता संजू शर्मा धनंजय कुमार शामिल है| युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित करते हुए गांधीवादी अशोक भारत ने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला|

युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं को जवाहर ज्योति बाल विकास केंद्र के सचिव सुरेंद्र कुमार आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा रोटरी क्लब की डॉ अमृता कुमारी डीपीओ निर्जेश कुमार युवा सौर्य के सचिव दीपक कुमार आदि ने संबोधित किया| पूसा प्रखंड के पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक पप्पू कुमार ने युवा को पंच प्रण की शपथ दिलाई| स्वागत भाषण शिक्षाविद सिटी सेंट्रल स्कूल के निदेशक संजीव कुमार पांडे ने किया वही धन्यवाद ज्ञापन सी के ठाकुर ने किया| कार्यक्रम का सफल संचालन आयोजक संस्थान के सचिव अधिवक्ता संजय कुमार बबलू ने किया| कार्यक्रम में जिला पार्षद रवि रौशन कुमार एकता युवा मंडल के सचिव राजा कुमार संजीत कुमार द उम्मीद की श्वेता कुमारी सहित बड़ी संख्या में लगभग 300 युवा उपस्थित थे|

Related Articles

Back to top button