संजीवनी नर्सिंग होम में चलाया गया स्वच्छता अभियान स्वच्छता का हमारे जीवन में अहम योगदान: डा अनिल





संजीवनी नर्सिंग होम में चलाया गया स्वच्छता अभियान

स्वच्छता का हमारे जीवन में अहम योगदान: डा अनिल

जे टी न्यूज, छपरा(धनपत कुमार) : छपरा शहर के श्यामचक स्थित संजीवनी नर्सिंग होम एवं मेटरनिटी सेंटर के परिसर व आस पास में शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ अनिल कुमार के द्वारा गांधी जयंती से पूर्व रविवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस मौके पर डा अनिल कुमार ने कहा कि स्वच्छता का हमारे जीवन में अहम योगदान है। यह हमारे स्वस्थ जीवन का हिस्सा है। इसके बिना जीवन की कल्पना अधूरी है। हमें अपने घर व परिसर के साथ ही आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रतिदिन श्रमदान करना चाहिए। वहीं परिवार व समाज के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपने घर के साथ ही अपने कार्य स्थल की सफाई भी हमारे सफाई कर्मी के साथ हमारी भी जिम्मेदारी है। हम अपने कार्यालय कक्ष व परिसर को साफ रखकर अपने सफाई कर्मी की मदद कर सकते हैं। इस मौके पर दांत रोग विशेषज्ञ डॉ ओपी गुप्ता, लायंस शैलेंद्र कुमार सिंह, एडवोकेट अभय राय, चिंटू कुमार, रोहित कुमार, धनंजय कुमार, लक्ष्मण यादव, स्वेता कुमारी, शैलेश कुमार, इत्यादि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button