समाज में लड़कियों को आत्मनिर्भर होना अति आवश्यक
समाज में लड़कियों को आत्मनिर्भर होना अति आवश्यक

जे टी न्यूज़,समस्तीपुर : हमारे देश भारत की आधी आबादी हमारी माताए और बहने हैं अगर आधी आबादी आत्मनिर्भर नहीं होगी तो हमारा देश कभी भी विकसित नहीं हो सकता है| समाज में लड़कियों को आत्मनिर्भर होना अति आवश्यक है| शादी के बाद बेरोजगार लड़कियों अक्सर घरेलू हिंसा का शिकार होती है| पति के द्वारा प्रताड़ना की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है| देश में जरूरत इस बात की है लड़कियां तभी शादी करें जब वो अपने पैरों पर खड़ी हो जाए उक्त बातें एन जी ओ बिहार के सचिव अधिवक्ता संजय कुमार बबलू ने प्रगतिआदर्श सेवा केंद्र द्वारा आयोजित बगैर आत्मनिर्भर हुए शादी नहीं करने की शपथ ग्रहण समारोह में कहीं| बाल विवाह और दहेज प्रथा के खिलाफ सामाजिक संगठन प्रगति के द्वारा पूरे देश में बेटियों को आगे बढ़ाने और महिलाओं को रोजगार से जोड़ने का अभियान चल रहा है| इसी अभियान की कड़ी में समस्तीपुर स्थित प्रगति आदर्श सेवा केंद्र दूधपुरा के मुख्य कार्यालय पर लड़कियों ने बगैर आत्मनिर्भर हुए शादी न करने की शपथ लिया| मुजफ्फरपुर के खेल प्रशिक्षक बालमुकुंद कुमार ने लड़कियों को शपथ दिलाया| शपथ लेने वालो में नाजिमा जाह्नवी संतोष शांभवी हर्षिता इशिता सुहानी अनिका मुस्कान शहिशता आदि प्रमुख है|


