देश की आजादी व आजाद भारत को समृद्ध बनाने तक पंंडित नेहरू का अहम योगदान: कांग्रेस
देश की आजादी व आजाद भारत को समृद्ध बनाने तक पंंडित नेहरू का अहम योगदान: कांग्रेस

जे टी न्यूज़, मधुबनी : जिला कांग्रेस कार्यालय ललित भवन मधुबनी में आधुनिक भारत के निर्माता भारत रत्न पंडित जवाहर लाल की जयंती जिलाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र की अध्यक्षता में सभी कार्यकर्ताओं ने उनके तैल चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।देश के पहले प्रधानमंत्री होने के साथ ही पंडित नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता भी कहे जाते हैं. देश की आजादी से लेकर आजाद भारत को समृद्ध बनाने तक में पंंडित नेहरू का अहम योगदान रहा है. आजादी से पहले पंडित नेहरू ने स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाई थी. आजादी की लड़ाई के चलते उन्हें 9 बार जेल जाना पड़ा था. वहीं, भारत के आजाद होने के बाद पंडित नेहरू ने शिक्षा, सामाजिक सुधार, आर्थिक क्षेत्र, राष्ट्रीय सुरक्षा और औद्योगीकरण सहित कई क्षेत्रों में किया. पंडित जवाहरलाल नेहरू अपने विचारों और अपने उल्लेखनीय कार्यों की वजह से ही महान बने. आजादी के बाद नेहरू ने देश की तस्वीर बदलने के लिए कई कड़े फैसले लिए. जिसमें इसरो की स्थापना, आई आई टी, एम्स बोकारो स्टील प्लांट एवं कल कारखाने खोलकर देश में विकास का नया आयाम दिया।एक दूरदर्शी नेता के रूप में पंडित नेहरू राजनीतिक,आर्थिक यू और सामाजिक भवन की नीव रखी।

उन्होंने गुटनिरपेक्षता की नीति और पंचशील के सिद्धांतों के साथ विश्व समुदाय में भारत की भूमिका के संबंधों में एक स्पष्ट दिशा निर्देश प्रदान की। विचार रखनेवालों में प्रमुख रूप से ज्योति रमन झा बाबा,प्रोफेसर शीतलांबर झा,संजय मिश्र अधिवक्ता, डिप्टी मेयर अम्मानुल्ला खान,नलिनी रंजन झा, ज्योति झा,प्रोफेसर मुनेश्वर यादव,सत्येंद्र पासवान,राम एकवाल पासवान,अशोक कुमार अकिल अंजूम,सुरेश चंद्र झा रमन,विजय कृष्ण, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष शाहिद,अविनाश कुमार मुकेश झा पप्पू, आलोक कुमार,जय कुमार झा,राजकमल सिंह,श्री राम मंडल मोहम्मद जैदी,संजय कुमार।


