26 नवम्बर पटना राजभवन महापड़ाव में उमड़ा जनसैलाब
26 नवम्बर पटना राजभवन महापड़ाव में उमड़ा जनसैलाब

जे टी न्यूज, पटना: बिहार राज्य किसान सभा के उपाध्यक्ष प्रभुराज नारायण राव ने बताया कि पटना में यह जनसैलाब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वादा खिलाफी के खिलाफ है। उन्होंने ने दिल्ली ऐतिहासिक किसान आंदोलन को समाप्त करने के लिए आग्रह किया था कि किसान आन्दोलन समाप्त करें।हम आपको बुलाकर सभी मांगों पर बात कर एक महीने में पूरा करूंगा। लेकिन मोदी का वादा फिर झूठा साबित हुआ।
यह आन्दोलन देश के हर राज्य के राजधानियों के राजभवन पर महापड़ाव चल रहा है। जिसमें किसान ,मजदूर , खेत मजदूरों की भारी संख्या शामिल रही। यह महापड़ाव 72 घंटे तक रात दिन चलेगा।

पटना महापड़ाव को अखिल भारतीय किसान सभा के संयुक्त सचिव का. बादल सरोज, सीटू बिहार के महासचिव अनुपम,किसान महासभा के राजाराम सिंह, नंदकिशोर सिंह, अशोक सिंह आदि ने संबोधित किया।

जबकि बिहार राज्य किसान सभा के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह, सीटू के बिहार अध्यक्ष गणेश शंकर सिंह सहित 10 सदस्यीय अध्यक्ष मंडली ने की।
