एसएसबी जवानों ने जंगली मृत बिल्लियों के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

एसएसबी जवानों ने जंगली मृत बिल्लियों के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

जे टी न्यूज़, जयनगर :

जयनगर भारत नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी की 48 बी बटालियन के द्वारा गश्ती के दौरान के जवानो ने नेपाल में ले जाते हुए शिकार किए हुए मृत बिल्लीयों के साथ एक तस्कर को पकड़ा। यह जानकारी कमांडेंट गोविंद सिंह भंडारी ने देते हुए बताया कि सहायक उप-निरीक्षक चटक राय मण्डल के नेतृत्व में जवानों के द्वारा परसा सीमा के पास गश्ती के दौरान शक के आधार पर जांच के दौरान भारतीय क्षेत्र से नेपाल में ले जाते हुए शिकार किए हुए मृत बिल्लीयों के साथ एक तस्कर को पकड़ा। जिसे वन विभाग के हवाले कर दिया। पकड़े गये तस्कर नेपाल के सरलाही जिले के ईश्वर पुर थाने के भक्ति पुर निवासी नितेश मिस्त्री है। बरामद मृत बिल्लियों में 3 जंगली तथा 3 सिवेट बिल्लिया है। इस मामले की छानबीन की जा रही है।

Pallawi kumari

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button