नई दिल्ली में किया गया मैथिली फीचर फिल्म ‘विद्यापति’ का प्रमोशन

नई दिल्ली में किया गया मैथिली फीचर फिल्म ‘विद्यापति’ का प्रमोशन

मैथिली फिलम के इतिहास में अमिट छाप छोड़नेवाली है यह फिल्म

जे टी न्यूज़ , नई दिल्ली : मैथिली फीचर फिल्म ‘विद्यापति’ का प्रमोशन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली मे हजारों दर्शकों के बीच किया गया। नई दिल्ली के पालम में जन जागृति मंच की ओर से आयोजित विद्यापति पर्व समारोह के भव्य मंच से इसका प्रमोशन मैथिली सिने जगत के जाने-माने कलाकारों ने किया। इस फिल्म का प्रमोशन करते हुए मैथिली के प्रसिद्ध कलाकार शुभनारायण झा ने कहा कि मैथिली फिल्म के इतिहास में यह फिल्म अपनी अमिट छाप छोड़नेवाली है।

इसलिए इस फिल्म को प्रत्येक मिथिलावासी को देखना चाहिए। उन्होंने बताया कि यूं तो मैथिली में विद्यापति के जीवन पर आधारित कई फिल्मों का निर्माण हुआ है लेकिन उन फिल्मों में आपको विद्यापति के जीवन के विविध पहलू नहीं दिखेंगे।

 

विद्यापति के जीवन पर बननेवाली यह फिल्म एक मुकम्मल फिल्म है। उन्होंने बताया कि चूंकि विद्यापति ने संपूर्ण भारतवर्ष को प्रभावित किया है, इसलिए इस फिल्म को विभिन्न भारतीय भाषाओं में रिलीज करने की योजना है। फिलहाल यह फिल्म मैथिली के साथ-साथ हिंदी में भी रिलीज होने जा रही है। महाकवि विद्यापति को अच्छे से जानने-समझने के लिए यह एक जरूरी फिल्म है। इस दौरान फिल्म के अभिनेता तुषार झा ने बताया कि यह फिल्म मैथिली सिनेमा का एक ड्रीम प्रोजेक्ट है।

इस फिलम में उनका किरदार एकदम चुनौतीपूर्ण था। यही कारण है कि श्याम भास्कर के निर्देशन में उन्होंने और उनकी पूरी टीम ने बेहतरीन अभिनय इस फिल्म में किया है। इस फिल्म की खासियत यह है कि आप इसे जिस दृष्टिकोण से देखेंगे, यह फिल्म आपके दृश्टिकोण पर खड़ा उतरेगी। इसलिए इस फिल्म को मिथिलावासी के साथ-साथ प्रत्येक भारतवासी को भी देखना चाहिए। इस फिल्म को देखने के बाद आप यह आसानी से कह सकते हैं कि इस तरह की फिल्म मैथिली में भी बन सकती है। प्रमोशन कार्यक्रम को गोविंद और भारत जी ने भी संबोधित किया। उन्होंने बताया कि यह फिल्म मैथिली सिनेमा के इतिहास में अद्वितिय है। इसलिए इस फिल्म को आप सभी लोगों का प्यार मिलना चाहिए। मालूम हो कि जानकी फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्माता सुनील झा हैं जबकि इस फिल्म को निर्देशित मैथिली के चर्चित निर्देशक श्याम भास्कर ने किया है। इस फिल्म में तुषार, साक्षी जैसे मैथिली के जाने-माने सिने कलाकार हिस्सा ले रहे हैं।

Related Articles

Back to top button