प्रोफेसर कुशेश्वर यादव ने प्रभारी प्रधानाचार्य का पदभार ग्रहण किया





प्रोफेसर कुशेश्वर यादव ने प्रभारी प्रधानाचार्य का पदभार ग्रहण किया

जे टी न्यूज़ , समस्तीपुर : कभी-कभी सत्य परेशान अवश्य होता है लेकिन पराजित कभी नहीं होता है। यह बात आज प्रोफेसर (डा०) कुशेश्वर यादव‌ के समस्तीपुर कालेज, समस्तीपुर के प्रभारी प्रधानाचार्य के रूप में पदभार ग्रहण के साथ ही पूर्णतः चरितार्थ हो गयी।

ज्ञातव्य है कि प्रोफेसर यादव को उक्त पद दिनांक 01/06/2022 को ही मिल जाना चाहिए था लेकिन मिथिला विश्वविद्यालय की मनमानी एवं पर्दे के पीछे की घाल मेल की नीति के चलते उसी दिन इन्हें दंड स्वरूप स्नातकोत्तर रसायन शास्त्र विभाग रुपी पुरस्कार से नवाजा गया। एक वर्ष छ: महीने इक्कीस दिन तक मिथिला विश्वविद्यालय, राज भवन एवं शिक्षा विभाग में सत्य परेशान होते रहने के बाद आज विजय श्री को गले लगा सका है। प्रधानाचार्य का पदभार ग्रहण करने के बाद प्रोफेसर यादव ने कहा कि महाविद्यालय में हरेक हाल में एकेडमिक माहौल रीस्टोर किया जाएगा।

सैद्धांतिक वर्गों के साथ-साथ प्रायोगिक वर्गों पर विशेष फोकस किया जाएगा। छात्रों को प्राथमिक आवश्यक सुविधाओं के साथ-साथ उनके समस्याओं के त्वरित निष्पादन पर फोकस किया जाएगा। शिक्षकों एवं कर्मचारियों की समस्याओं के निदान के साथ-साथ उनके सहयोग से महाविद्यालय के चतुर्दिक विकास का प्रयत्न किया जाएगा।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button