जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट आधे दर्जन व्यक्ति घायल
जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट आधे दर्जन व्यक्ति घायल

जे टी न्यूज, खगड़िया:
बेलदौर थाना क्षेत्र के बेलानौबाद पंचायत में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में आधे दर्जन व्यक्ति घायल हो हुए। आवेदित में वर्णित है कि स्वः सरयुग शर्मा के 63 वर्ष के पुत्र भागीरथ शर्मा बेलानौबाद गांव निवासी ने आरोप लगाया है कि मेरे निज केवालगी जमीन जिसका तौजी 525, खाता 126, खेसरा 1140,रकवा 4 एकड़ खेत को जोतने के दौरान गाली गलौज कर जान करने की नीयत से देसी कट्टा फायर करते हुए लाठी डंडा से बहादुर शर्मा अनिल शर्मा मिथुन शर्मा रणवीर शर्मा रमेश कुमार प्रिंस कुमार सहित 11 नामजद एवं आधे दर्जन अज्ञात व्यक्तियों ने हथियार के बल पर फायर कर मारपीट कर मारपीट करने लगा मुझे मारपीट करते देखा मेरे पुत्र मनीष कुमार एवं भतीजा प्रेम शंकर कुमार मुझे बचाने के लिए आया तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया।

और धमकी दिया की थाने में आवेदन देगें तो पूरे परिवार को हत्या कर देंगे। पूर्व में भी उपरोक्त नामित व्यक्ति के ऊपर बेलदौर थाना मैं मामला दर्ज है जिसका थाना कांड संख्या 350/23 दिनांक 1 दिसंबर 2023 को मामला दर्ज है। जिस कारण पूरे परिवार डरे सहमे हैं। घायल अवस्था में बेलदौर सीएससी लाया गया जहां प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दिया गया।

वहीं दूसरे पक्ष के बैजनाथ प्रसाद शर्मा के करीब 45 बर्षीय पत्नी रोहिता देवी अनिल कुमार मिथुन कुमार मारपीट में घायल हो गए जहां दोनों पक्षों के द्वारा लिखित सूचना बेलदौर थाना अध्यक्ष को दिया गया थाना अध्यक्ष परेंन्द्र कुमार ने बताया कि सूचक के द्वारा आवेदन दिया गया है आवेदन के आलोक में अपने अधीनस्थ कर्मी से मामले की छानबीन करवा कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



