आशा सेवा संस्थान द्वारा मंडल कारा में खेल कूद प्रतियोगिता सह सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन





आशा सेवा संस्थान द्वारा मंडल कारा में खेल कूद प्रतियोगिता सह सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन

जे टी न्यूज, समस्तीपुर: आशा सेवा संस्थान द्वारा मंडल कारा समस्तीपुर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर महिला एवं पुरुष बंदियों के बीच खेल कूद प्रतियोगिता सह सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अधीक्षक प्रशांत कुमार ओझा ने किया।संचालन आयोजक संस्था के सचिव अमित कुमार वर्मा ने किया।पुरुष बंदियों के बीच वॉलीबॉल खेल का आयोजन किया गया।महिला बंदियों के बीच कबड्डी एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।सफल प्रतिभागियों को मेडल एवं शील्ड से सम्मानित किया गया।

आगत अतिथियों का स्वागत उपाधीक्षक रामानुज कुमार ने किया।धन्यवाद ज्ञापन सहायक अधीक्षक रवि कुमार झा ने किया।मौके पर सहायक अधीक्षक जूही कुमारी,

प्रगति आदर्श सेवा केंद्र के सचिव संजय कुमार बबलू ,आशा सेवा संस्थान के संरक्षक केशव किशोर प्रसाद,इडेन वेलफेयर ट्रस्ट के चेयरमैन ब्रजकिशोर कुमार ने गणतंत्र दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button