कटिहार रेल मंडल ने 9 रेलवे स्टेशनों पर लगाया शिकायत निवारण शिविर
कटिहार रेल मंडल ने 9 रेलवे स्टेशनों पर लगाया शिकायत निवारण शिविर
कटिहार, सालमारी,बारसोई, दालकोला,अलुवाबड़ी, किशनगंज, जलपाईगुड़ी, न्यू जलपाईगुड़ी, सिलीगुड़ी में लगा शिविर

जे टी न्यूज, कटिहार:
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार रेल मंडल में विशेष साप्ताहिक अभियान के तहत अलग अलग 9 स्टेशनों पर कार्मिक विभाग द्वारा शिकायत निवारण शिविर आयोजित की गई। इस संबंध में विशेष जानकारी देते हुए कटिहार रेल मंडल के सीनियर डीपीओ अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि कटिहार रेल मे रेलकर्मियों की समस्याओ का समाधान के लिए कार्मिक विभाग द्वारा नया आविष्कार के रूप में नए तरीका को अपनाया गया है। जिसका उद्देश्य रेलकर्मियों की समस्याओं का समाधान सुनने और उन्हें ऑन स्पॉट ठीक करने का प्रयास करना है।

कटिहार रेल मंडल के 9 चुनिंदा स्टेशनों पर यह शिविर आयोजित हुई। जिसमे कटिहार स्टेशन के साथ सालमारी, बारसोई, दालकोला , अलुवाबड़ी, किशनगंज, जलपाईगुड़ी, न्यू जलपाईगुड़ी और सिलीगुड़ी स्टेशन शामिल है।
आयोजित शिविर के दौरान दो सो से अधिक रेलकर्मियों की समस्याओं को सुनकर कार्मिक विभाग द्वारा लगभग 35 से अधिक रेल कर्मियों की समस्याओं को ऑन स्पॉट उनका समाधान किया गया । इसके लिए विशेष रूप से कार्मिक विभाग के इंस्पेक्टर और मुख्य स्टाफ के साथ सहायक कार्मिक अधिकारी स्वयं सभी स्टेशनो पर जाकर शिकायत को सुनकर उसका निवारण कर रहे हैं।
गोरतलब है की कटिहार रेल मंडल के सीनियर डीपीओ अतुल कुमार मिश्रा शुरू से ही रेलकर्मियों के वेलफेयर संबंधी आदि मामलों में काफी सक्रिय भूमिका में रहे है। जिससे रेलकर्मियों में काफी हर्ष व्याप्त है।
