बजट किसान,मजदूर और नौजवान विरोधी ही नहीं बल्कि विकास विरोधी – प्रभुराज नारायण राव

बजट किसान,मजदूर और नौजवान विरोधी ही नहीं बल्कि विकास विरोधी – प्रभुराज नारायण राव


जे टी न्यूज़, बेतिया : बिहार राज्य ईंख उत्पादक संघ के महासचिव प्रभुराज नारायण राव ने वित मंत्री सम्राट चौधरी द्वारा बिहार सरकार के लिए पेश किया गया बजट घोर किसान,मजदूर और नौजवान विरोधी ही नहीं बल्कि विकास विरोधी है। उन्होंने बताया कि बिहार कृषि प्रधान राज्य है। यहां कृषि आधारित उद्योग से ही बिहार का विकास संभव है। बन्द पड़े सभी 20 चीनी मिलों को चालू करने से पूरे बिहार में गन्ने की खेती शुरू हो जाएगी। जिससे नगदी फसल का लाभ किसानों को मिलेगा। साथ ही बड़े पैमाने पर नौजवानों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि अनाज से इथनौल बनाने की केन्द्र सरकार के दबाव में बिहार सरकार की योजना आत्म हत्या जैसी घातक योजना है। क्योंकि बिहार में बाढ़ और सुखाड़ एक ही समय में आता है। उत्तर बिहार में बाढ़ तो दक्षिण बिहार सुखाड़ का दंश झेलती है। इस तरह यहां खाने के अनाज की किल्लत हमेशा रहती है। ऐसी स्थिति में बिहार में अनाज से इथनौल बनाना आत्म घाटी होगा।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button