जिलाधिकारी ने वार्ड में नल जल योजना का औचक किया निरीक्षण…।

ठाकुर वरुण कुमार/आशीष आनंद।

समस्तीपुर 4 मार्च ’20

समस्तीपुर अनुमंडल के अनुमंडल स्तरीय समीक्षात्मक बैठक वारिसनगर प्रखंड में की गई। बैठक के पश्चात जिला पदाधिकारी ने रहुआ पंचायत के वार्ड संख्या 07 में नल जल योजना का औचक निरीक्षण किया।

इसके दौरान उन्होंने दिन में दो बार पानी चलाना, और अनुरक्षक की बहाली को सुनिश्चित करने को प्रायोरिटी देने का निदेश दिया।

नल जल के पाइप को नियम के अनुसार नहीं पाए जाने पर पंचायत सचिव, जे.ई. का वेतन बंद किया गया। कार्य की गुणवत्ता अच्छी नहीं पाई जाने पर जिला पदाधिकारी सभी संबंधित पदाधिकारियों पर बिगड़े।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button