ज्वेलरी दुकान मे बडी़ लूट की योजना बना रहे चार अपराधियों को पुलिस ने हथियार के साथ दबोचा

फरार अन्य अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रहीं छापेमारी

ज्वेलरी दुकान मे बडी़ लूट की योजना बना रहे चार अपराधियों को पुलिस ने हथियार के साथ दबोचा

फरार अन्य अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रहीं छापेमारी

जे टी न्यूज़, मधुबनी(राजू प्रसाद): मधुबनी पुलिस को बडी़ सफलता मिली हैं। ज्वेलरी दुकान मे बडी़ लूट की योजना बना रहे चार अपराधियों को पुलिस ने हथियार के साथ दबोच लिया हैं।पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नगर थाना क्षेत्र के जे०पी० कॉलोनी अन्तर्गत मोती दास के किराये के मकान में कुछ अपराधकर्मी,जो किसी ज्वेलरी दुकान मे बड़ी लूट की घटना को अंजाम देने के लिए हथियार तथा लूट एवं चोरी की मोटरसाईकिल के साथ इकट्ठा हुए है। ये लोग पूर्व में भी चोरी एवं लूट की घटना को अंजाम दे चुके है। सूचना का सत्यापन एवं गिरफ्तारी हेतु राजीव कुमार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के नेतृत्व मे विशेष टीम गठित किया गया। विशेष टीम एवं पैंथर मोबाईल के द्वारा जे.पी.कॉलोनी स्थित मोती दास के घर को चारों तरफ से घेराबंदी कर छापामारी किया गया। एसपी सुशील क़ुमार ने बताया की मोती दास के मकान के प्रथम तल्ला पर निर्माणाधीन कमरा में 08-09 व्यक्ति उपस्थित थे,जो पुलिस बल को देखकर इधर-उधर भागने लगा,जिसमें सहस्त्र बल द्वारा खदेड़कर 4 व्यक्ति को पकड़ लिया गया तथा शेष 04-05 व्यक्ति भागने में सफल हो गये। पकड़ाये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना-अपना नाम-01. मो० कैफ अली,पे०-मो० गालीब 02. मो० आसिफ फिरोज,पे० मो.फिरोज 03 मो.अबु बकर सिद्दीकी,पे०-मो० शकिल तीनों सा०-रामनगर,थाना- मनिगाछी, जिला-दरभंगा 04 असरफ अली उर्फ अमन,पे.मो० शमीम, सा० थाना-राजनगर,जिला-मधुबनी बताया। इनलोगों का विधिवत तलाशी लेने पर इनलोगों के पास से 02 देशी कट्टा, 06 गोली, 03 मोबाईल, एक बैग जिसमें 690 ग्राम गाजा एवं चोरी एवं लूट करने वाला लोहे का औजार बरामद हुआ,जिसे विधिवत जप्त किया गया। पकड़ाये व्यक्तियों द्वारा बताया गया कि इनके टीम में 04-05 लड़का और है, जो सभी मिलकर चोरी एवं लूट की घटना को अंजाम देते हैं। सकरी धानान्तर्गत दिसम्बर महीना में एवं भैरवस्थान थानान्तर्गत फरवरी महीना में एक-एक मोटरसाईकिल चोरी किये थे तथा पडौल थाना अन्तर्गत 06 फरवरी 2024 को गोली मारकर उजला रंग का अपाची मोटरसाईकिल लूटे थे,यह तीनों मोटरसाईकिल इसी मकान के पार्किंग में रखा हुआ था। जिसे पुलिस टीम द्वारा विधिवत जप्त किया गया। इस संबंध में नगर थाना मे कई धाराओं के अन्तर्गत कांड दर्ज कर पकड़ाये चारो अपराधकर्मियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

शेष फरार अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी किया जा रहा है। एसपी सुशील क़ुमार ने बताया की सभी अभियुक्तो का आपराधिक इतिहास पता किया जा रहा हैं। विशेष टीम मे शामिल पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जायेगा। एसपी सुशील क़ुमार ने बताया की वैसे मकान मालिक जो अपना मकान किराये पर लगाते हैं। वैसे लोग सावधान हो जाय,बिना पहचान पत्र,रहने की पुख्ता वजह जाने बिना उन्हें किराये का मकान नहीं दे।उनसे एग्रीमेंट जरूर करवा ले,किसी भी प्रकार का शक होने पर पुलिस को सूचना दे और पुलिस वेरिफिकेशन करवा कर ही किराये पर मकान दे और पुलिस का सहयोग करें !

Related Articles

Back to top button