इंटर हाऊस कैरम प्रतियोगिता संपन्न सफल प्रतिभागी पुरस्कृत
इंटर हाऊस कैरम प्रतियोगिता संपन्न सफल प्रतिभागी पुरस्कृत

जे टी न्यूज़, समस्तीपुर : सिटी सेन्ट्रल स्कूल ग्रूप की विभिन्न शाखाओं जितवरिया, मोहनपुर रोड, भूईंधारा, मूसापुर तथा नकटा शाखा में इंटर हाऊस कैरम टूर्नामेंट का समापन हो गया। विदित हो कि पिछले एक सप्ताह से चल रही अंतर सदनीय कैरम प्रतियोगिता आज विद्यालय के निदेशक की उपस्थिति में संपन्न हुआ। उक्त अवसर पर विद्यालय के निदेशक संजीव कुमार पांडेय ने कहा कि खेल दैनिक कार्यक्रम का एक अभिन्न अंग है। लंबे समय तक गहन अध्ययन के बाद, छात्रों को तुरंत बाद खेल-कूद की संभावना के साथ एक अनोखी ताजगी और खुशी मिलती है। मई – जून के महीनों में खेलों की के माध्यम से उस परम आनंद को बनाए रखने में गर्मी कोई बाधा नहीं बनती क्योंकि सिटी सेन्ट्रल स्कूल ग्रूप की कुशल खेल टीम विभिन्न छात्र-गृहो के बीच इनडोर खेल प्रतियोगिता की योजना के अन्तर्गत जूनियर, मिडिल और सिनियर ग्रुप के लिए इंटर-हाउस कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में रेड हाऊस के आरव और अनुराग की जोड़ी ने ग्रीन हाउस के ऋषभ राज और मो० फैजल को हराया, मिडिल वर्ग में येलो हाऊस के आशीष और प्रेम ने रेड हाऊस के पियुष और सनन्त को हराया, सिनियर वर्ग में येलो हाउस के रवि रंजन और शिवम और रेड हाऊस के अनीश और अभिनन्दन को हराया तथा बालिका वर्ग में रेड हाऊस की अंशिका और सुप्रिया की जोड़ी ने येलो हाऊस की रिया और सोफिया की जोड़ी को हराया। अंत ने निदेशक ने विजेता और उपविजेता को ट्राफी और मेडल देकर उनका उत्साहवर्धन किया। मौके पर विद्यालय के वरीय प्राचार्य सी० के० ठाकुर, प्राचार्य मनीष कुमार, निशांत कुमार, एकेडमिक इंचार्ज रोहित राज, राधेश्याम ठाकुर, शंकर मिश्रा, खेल शिक्षक, अतुल कुमार, सुनील कुमार राय, शिवम ठाकुर, विक्रम कुमार सिंह, आदि शिक्षक ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया ।


