कैलाश पासवान ने प्रखंड विकास पदाधिकारी अखिलेश कुमार को पत्र सौंप

कैलाश पासवान ने प्रखंड विकास पदाधिकारी अखिलेश कुमार को पत्र सौंप

जे टी न्यूज, खगड़िया : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अनुसूचित जाति एवं जनजाति को रोस्टर के हिसाब से आरक्षण नहीं दिए जाने पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी परबत्ता अंचल मंत्री कैलाश पासवान ने प्रखंड विकास पदाधिकारी अखिलेश कुमार को पत्र सौंप कर प्रखंड में पंचायत चुनाव के दौरान रोस्टर के हिसाब से सीट आरक्षित किये जाने का मांग किया है.अंचल मंत्री ने निर्वाचन आयोग पर पंचायत चुनाव 2021 के दौरान भेदभाव करने का भी आरोप लगाया है उनका कहना है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जब से आरक्षण लागू हुआ तभी से परबत्ता के 22 पंचायत में सिर्फ एक पंचायत लगार को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित रखा गया था वही बाद में 2016 में रामपुर उर्फ रहिमपुर पंचायत को आरक्षित किया गया लेकिन 2021 में यह पंचायत नगर पंचायत क्षेत्र में शामिल हो गया इधर बचे हुए 19 पंचायत में सभी को आरक्षण का लाभ प्राप्त है परंतु अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति को इसका लाभ नहीं मिल रहा है. इन्होंने दावा किया कि इस जाति की करीब 16% जनसंख्या है जिसके आधार पर दो पंचायत रोस्टर के मुताबिक आरक्षित होनी चाहिए थी आखिर इसकी भी जांच हो कि किस आधार पर आरक्षण से अबतक वंचित रखा गया है

Related Articles

Back to top button