किलकारी में शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय से आए हुए लगभग 125 शिक्षकों को मिल प्रशिक्षण

किलकारी में शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय से आए हुए लगभग 125 शिक्षकों को मिल प्रशिक्षण

 

जे टी न्यूज़, गया :
बिहार बाल भवन किलकारी गया में शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय से आए हुए लगभग 125 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया । इन शिक्षकों ने किलकारी की विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया और इन गतिविधियों को स्वयं करके सीखने की कोशिश की। इस प्रक्रिया के माध्यम से उन्होंने यहां के काम करने की प्रणाली और गतिविधियों को समझने की कोशिश की है। अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय से 200 शिक्षकों ने गुरुवार को किलकारी बाल भवन का भ्रमण किया है। भ्रमण के दौरान, शिक्षकों ने किलकारी की विभिन्न गतिविधियों को समझा और स्वयं भी इनमें भाग लिया है। उन्होंने किलकारी प्रकाशन के स्टॉल से पुस्तकों को देखा और आवश्यक पुस्तकों को खरीदकर अपने साथ ले गए।


इस अवसर पर फाउंडर कार्यक्रम संवेग के राजीव रंजन श्रीवास्तव ने नई शिक्षा नीति में क्षेत्रीय भाषाओं को शामिल करने और क्षेत्रीय भाषाओं में वर्ग संचालन से संबंधित बातें कही हैं। राजीव रंजन श्रीवास्तव ने सभी शिक्षकों को भोजपुरी भाषा में संबोधित किया है।सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी धर्मवीर कुमार शर्मा ने किलकारी की गतिविधियों, क्रियाकलापों, उद्देश्यों, और उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर बाल भवन के सभी प्रशिक्षक और सीआरपी मोहम्मद मोहम्मद भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button