प्राणपुर पुलिस ने दस किलो गांजा के साथ एक बाईक सवार किया गिरफ्तार विदेशी शराब से भरा एक कार को किया जप्त

प्राणपुर पुलिस ने दस किलो गांजा के साथ एक बाईक सवार किया गिरफ्तार

विदेशी शराब से भरा एक कार को किया जप्त

जे टी न्यूज, कटिहार:
बिहार बंगाल की सीमा क्षेत्र से उत्पाद विभाग के चेक पोस्ट लाभा पुल के समीप वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक की तलाशी लेने पर वाहन से दस किलो गांजा बरामद किया गया है। रोशना थानाध्यक्ष मासूम कुमारी ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। दस किलो गांजा बरामद की सूचना पर अंचलाधिकारी शिखा कुमारी भी रोशना थाना पहुंचे। तस्कर द्वारा पश्चिम बंगाल से गांजा लेकर बाइक से कटिहार की ओर जारहे थे। तस्कर से पुछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम मिथुन मंडल, पिता प्रभू मंडल,ग्राम मनान टोला, रतुआ, जिला मालदा, पश्चिम बंगाल बताया है। उधर रोशना थाना के सब इंस्पेक्टर अजय कुमार पासवान ने बताया कि उक्त गांजा तस्कर से आवश्यक पूछताछ करते हुए दस किलो गांजा साथ एक बाइक को जप्त कर अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है।सब इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि पश्चिम बंगाल की ओर से आ रहे एक चार पहिया वाहन पर शराब होने की आशंका जताई गई। जिससे महानंदा चेक पोस्ट पर रोकने की इशारा करने पर वाहन चालक तेज रफ्तार से भागने लगा।

जिससे पीछा करने पर वाहन चालक चार पहिया वाहन जिनका नंबर WB,44,डी 8358 को छोड़ कर फरार हो गया। उक्त चार पहिया वाहन की तलाशी लेने पर अलग-अलग ब्रांड के 181 लीटर 41 एम एल विदेशी शराब बरामद हुआ है। उक्त चार पहिया वाहन व विदेशी शराब को जप्त करते हुए अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध प्राथमिक दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।उन्होंने कहा कि शराब व गांजा तस्करी को लेकर पुलिस द्वरा लगातार छपामारी किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button