घर-घर दीप उत्सव मना कर भव्य एवं ऐतिहासिक कार्यक्रम करें:मिथिलेश तिवारी 

घर-घर दीप उत्सव मना कर भव्य एवं ऐतिहासिक कार्यक्रम करें:मिथिलेश तिवारी

जे टी न्यूज, कटिहार:

भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय के नेतृत्व में चार जिला स्तरीय क्षेत्रीय बैठक आयोजित की गई। क्षेत्रीय बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी मुख्य रूप से शामिल हुए। बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं वन्दे मातरम् के साथ किया गया।

जिला अध्यक्ष मनोज राय ने बैठक में आए मुख्य अतिथि एवं मंचासीन सभी अतिथियो का अंग वस्त्र देकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि मिथिलेश तिवारी ने चार जिला से आए बड़ी संख्या में जिला के पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष विधानसभा प्रभारी विधानसभा संयोजक पूर्व जिला पदाधिकारी पूर्व के मंडल अध्यक्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष महामंत्री प्रकोष्ठ एवं प्रदेश के मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी के साथ संगठनात्मक बैठक आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर सभी जिलाध्यक्ष से संगठनात्मक वृत लिया ।

 

प्रदेश महामंत्री ने बैठक के पूर्व लोकसभा कोर कमेटी ,जिला कोर कमेटी , विधानसभा कोड कमेटी की बैठक भी लिया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री ने कहा कि सीमांचल की सभी सीटों को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ के दम पर लड़ेंगे भी और जीतेंगे भी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रियता एवं केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओ का लाभ देश की करोड़ों जनता को मिली है। देश की जनता फिर इस बार और तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए तैयार है।

प्रदेश महामंत्री ने चारों जिला से आए बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं से कहा की किया कि अयोध्या में बन रहे भव्य श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी को चारों जिला में दीपावली के रूप में घर-घर दीप उत्सव मना कर भव्य एवं ऐतिहासिक कार्यक्रम करें। उन्होंने कहा कि सदियों की प्रतीक्षा पर लगेगा विराम, एक दिन बाद श्री राम विराजेंगे अयोध्या धाम। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश मंत्री स्वदेश यादव, पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, प्रदेश कोषाध्यक्ष विधान पार्षद दिलीप जायसवाल, सांसद प्रदीप सिंह, विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल, विधायक कृष्ण कुमार ऋषि, निशा सिंह, कविता पासवान, विजय खेमका ,विजय मंडल ,मंचन केसरी, जितेंद्र यादव, इंजीनियर शैलेंद्र कुमार, क्षेत्रीय प्रभारी नरेश शाह ,मेयर उषा देवी अग्रवाल, पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, पूर्व विधान पार्षद राजवंशी सिंह, पूर्व विधायक विभाष चंद्र चौधरी,लोकसभा प्रभारी विनोद मंडल ,जिला प्रभारी सुरेश सुराना ,

लोकसभा संयोजक कैलाश सिंह, सहसंयोजक गोविंद अधिकारी ,पूर्णिया जिलाध्यक्ष राकेश सिंह, किसनगंज सुसांत घोष ,अररिया जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा, उपमेयर पूर्णिया पल्लवी गुप्ता, जिला महामंत्री रामनाथ पांडे, वीरेंद्र यादव ,सौरभ कुमार मालाकार, सहित बड़ी संख्या में चारों जिला से आए जिला के पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारी मंडल के अध्यक्ष पूर्व मंडल अध्यक्ष मोर्चा के अध्यक्ष महामंत्री, जिला, प्रदेश के प्रकोष्ठ एवं मोर्चा के पदाधिकारी विधानसभा के संयोजक सहसंयोजक बैठक में शामिल हुए।

 

Related Articles

Back to top button