युवा संकल्पित हो तो हर अभियान होगा सफल – डाॅ के यादव, प्रधानाचार्य ने छात्राओं को किया पुरस्कृत

युवा संकल्पित हो तो हर अभियान होगा सफल – डाॅ के यादव, प्रधानाचार्य ने छात्राओं को किया पुरस्कृत


समस्तीपुर/मोहनपुर । जिले के मोहनपुर प्रखंड स्थित जीएमआरडी कॉलेज के प्राचार्य डाॅ (प्रो) कुशेश्वर यादव ने महाविद्यालय की तीन छात्राओं को पुरस्कृत किया। बताते चलें कि रेड रिबन क्लब के तत्वावधान में 2023 में बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति, पटना द्वारा आयोजित समस्तीपुर जिला स्तरीय रेड रन मैराथन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु महाविद्यालय की तीन छात्राओं यथा काजल कुमारी, नीतू कुमारी व खुशबू कुमारी को एक वर्ष तक निःशुल्क प्रतियोगिता दर्पण पत्रिका से पुरस्कृत किया गया था। इस उपलक्ष्य में बुधवार को डाॅ यादव ने तीनों छात्राओं को अपने हाथों से प्रतियोगिता दर्पण प्रदान कर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर डाॅ यादव ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि इतिहास साक्षी है कि युवा संकल्पित हो तो किसी भी अभियान की सफलता सुनिश्चित होती है।

इसके एक नहीं कई उदाहरण जग जाहिर हैं। खास कर एड्स, पोलियो, जैसी समस्याओं के विरूद्ध जागरूकता अभियान में युवा पीढी की अभिरूचि एवं पहल सराहनीय है। इस अवसर पर डॉ. संतोष कुमार, डॉ दिनेश प्रसाद, डॉ लक्ष्मण यादव, डॉ.सूर्यप्रताप,श्री सुनील कुमार पासवान, अभय कुमार, डॉ ब्रजेश कुमार, डॉ.चन्दन कुमार सिन्हा, डॉ जितेन्द्र पाण्डेय, डॉ. मुमताज जहाँ, डॉ. महेश्वर कुमार चैधरी, डॉ.शशि एस. सुमन, डॉ गौतम कुमार, चन्दन, विश्वजीत, बृजेश, संजय, राघवेंद्र, पिंटू, कुंदन, राहुल इत्यादि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button