खुरहान गांव में मनाई गई काका जी की द्वितीय पुण्यतिथि, विद्वान रामचन्द्र सिंह को श्रद्धांजलि

खुरहान गांव में मनाई गई काका जी की द्वितीय पुण्यतिथि, विद्वान रामचन्द्र सिंह को श्रद्धांजलि

आलमनगर।

आलमनगर थाना क्षेत्र के खुरहान गांव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सेवानिवृत्त प्राचार्य, शिक्षाविद, हिंदी, संस्कृत, और अंग्रेजी के उद्भट विद्वान साहित्यकार, लेखक परम आदरणीय रामचन्द्र सिंह जी की द्वितीय पुण्यतिथि श्रद्धा और श्रद्धांजलि के साथ मनाई गई। इस मौके पर उनके जीवन और योगदान को याद किया गया। रामचन्द्र सिंह जी को प्यार से ‘काका जी’ कहा जाता था, और उनके चरणों में विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

डॉ. प्रो. पूजा भारती ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि काका जी, जिन्होंने हिंदी, संस्कृत और अंग्रेजी में कई महत्वपूर्ण पुस्तकें लिखी, इस क्षेत्र के शिक्षा और साहित्य जगत के लिए अनमोल रत्न थे। उनके योगदान का कोई मोल नहीं लगाया जा सकता और इस इलाके को उनकी कमी हमेशा खलेगी।

इंटक जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि काका जी के निधन से शिक्षा जगत और कांग्रेस पार्टी में जो सुन्यता उत्पन्न हुई है, उसे निकट भविष्य में भर पाना मुश्किल है। उनकी विद्वता और समाज के प्रति योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

जदयू किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने कहा कि रामचन्द्र बाबू जैसे उद्भट विद्वान बार-बार धरती पर नहीं आते, और उनके योगदान की भरपाई करना असंभव है।

इस अवसर पर बंटी कुमार सिंह, अमिताभ कुमार सिंह, प्रभात कुमार सिंह उर्फ गुड्डू बाबू सहित अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित थे, जिन्होंने काका जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

Back to top button