विश्वनाथ चौधरी उर्फ तूफान द्वारा सैकड़ों गरीबों के बीच कंबल का वितरण
विश्वनाथ चौधरी उर्फ तूफान द्वारा सैकड़ों गरीबों के बीच कंबल का वितरण

जे टी न्यूज, विभूतिपुर(विनय कुमार राय):
आज प्रखंड अंतर्गत डी 0बी 0के0 एन 0 महाविद्यालय परिसर में लगभग 7 पंचायतों से ठंड से ठिठुर रहे लगभग 300 से ज्यादा गरीबों, वंचितों को समाजसेवी विश्वनाथ चौधरी उर्फ तूफान चौधरी के सौजन्य से कंबल का वितरण किया गया। इस कंबल वितरण समारोह की अध्यक्षता जदयू के प्रखंड अध्यक्ष अशोक पटेल कर रहे थे जब की मंच का सफल संचालन राम बाबू राय कर रहे थे।
ऐसे समाज सेवा से संबंधित पुनीत अवसर पर आमंत्रित आगत अतिथिगण प्रखंड के सभी संगठन और अलग अलग राजनैतिक पार्टी से जुड़े और स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रबुद्ध लोग बाग की उपस्थिति भी इस सेवा भाव गतिविधि को नैतिक बल प्रदान कर रहा था। अतिथियों में सेवानिवृत शिक्षक सह जिला जदयू उपाध्यक्ष सत्य नारायण राय, राम बहादुर सिंह जेडीयू जिला महासचिव, चांदनी देवी स्थानीय पंचायत समिति सदस्या नरहन, राज कुमार शर्मा,मुखिया बोरिया पंचायत, शिवचंद्र सिंह सेवानिवृत शिक्षक , अरुण राय पूर्व मुखिया विभूतिपुर उत्तर, नंद किशोर यादव,अवधेश राय, डा0 मुकेश सिंह, अनिल सिंह ,लल्लू,रवींद्र राय, लक्ष्मण शर्मा, सामाजिक सरोकार से जुड़े चंदन कुमार आदि दर्जनों लोग व मीडिया कर्मी भी थे।
वक्ताओं ने समाजसेवी विश्वनाथ उर्फ तूफान के दसको से किए जा रहे गरीबों के प्रति सहानुभूति और प्रेम की भूरी भरी प्रसंशा की।ये कोई नई बात नही है। प्रत्येक वर्ष दिसंबर और जनवरी में प्रत्येक पंचायत के वार्ड स्तर तक पहुंचकर कंबल वितरण करते आ रहे हैं। सिर्फ कंबल ही नही अपितु किसी गरीब के मृत्यु पर दाह संस्कार पर त्वरित आर्थिक सहयोग उस पीड़ित परिवार को दिया जाता रहा है। अशोक पटेल बता रहे थे कि किसी भी आकस्मिक घटना पर खुद फौरन पहुंचकर या अपने टीम द्वारा आवश्यक व्यवस्था दिया जाता रहा है।
इनके इस पुनीत कार्यशैली से प्रभावित हो सेवा निवृत शिक्षक सत्य नारायण राय ने तो असली समाजवादी की संज्ञा से इन्हे विभूषित कर दिया और कहा कि आज की राजनीतिक और सामाजिक परिस्थिति में निः स्वार्थ भाव से समाज के वंचितों, कमजोर व्यक्तियों को सहयोग करने वाले विरले ही मिलते हैं। चांदनी देवी ने कहा कि गरीब बेटियो की शादी में भी आर्थिक सहयोग करते हैं। अशोक पटेल ने जोर देकर खुलासा किया कि ये सब सामाजिक कार्य अपने निजी कोष से ही करते है।ये एक उद्यमी भी रहे हैं ।
मीडिया से मुखातिब हो श्री तूफान ने कहा कि समाज सेवा के प्रति रुझान कब से है और क्यों! के जवाब में कहा की समाज सेवा मेरा पैशन है और छात्र जीवन से ही है और अपने जीवन के अंतिम सांस तक निः स्वार्थ भाव से करते रहेंगे। भविष्य में राजनीति में आने के सवाल पर उनने तपाक से कहा कि यदि लोगो की दुआ और आशीर्वाद बरकरार रहा तो मौका मिलने पर और मजबूती के साथ समाज सेवा में प्राप्त संसाधन को समाज हित में न्योछावर कर देंगे।
इस तरह के कार्यक्रम आगे भी चरणबद्ध तरीके से प्रखंड के सभी 29 पंचायतों में नियमित तौर पर होती रहेगी।

