*पृथ्वी दिवस के मौके पर पशु टिकाकर्मी सह पारा विधिक स्वयंसेवक ने किया वृक्षा रोपण*

*बुजुर्गों ने कहा काफी सराहनीय कार्य हैं, सामाजिक कार्यकर्ता को राज्य स्तर पर सम्मानित करना चाहिए- अवधेश*

*पृथ्वी दिवस के मौके पर पशु टिकाकर्मी सह पारा विधिक स्वयंसेवक ने किया वृक्षा रोपण*

*बुजुर्गों ने कहा काफी सराहनीय कार्य हैं, सामाजिक कार्यकर्ता को राज्य स्तर पर सम्मानित करना चाहिए- अवधेश*

जेटी न्यूज-कार्यालय।

मोतिहारी(पू०च०)::- प्रखण्ड सुगौली क्षेत्र में पारा विधिक स्वयंसेवक सह पशु टिकाकर्मी अवधेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में, पृथ्वी दिवस “अर्थ डे ” के मौके पर, पौधा लगाकर लोगों को जागरूक किया गया।

उपस्थित लोगों को जागरूक करते हुये पारा विधिक स्वयंसेवक सह पशु टिकाकर्मी अवधेश कुमार गुप्ता ने कहा कि पृथ्वी पर रहने वाले तमाम जीव-जन्तुओं व पेड़-पौधों को बचाने तथा दुनिया भर में पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए पृथ्वी दिवस यानी “अर्थ डे ” मनाया जाता हैं।

पीएलभी सह सामाजिक कार्यकर्ता अवधेश कुमार गुप्ता ने कहा की इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को पृथ्वी और पर्यावरण के संरक्षण हेतु जागरूक करना है। पीएलभी सह टिकाकर्मी अवधेश कुमार गुप्ता ने कहा ने कहा आधुनिक काल में जिस तरह से मृदा अपरदन हो रहा है,

ग्लेशियर पिघल रहे हैं, ग्लोबल वार्मिंग बढ़ रहा है और प्रदुषण फ़ैल रहा है, इससे पृथ्वी का ह्रास हो रहा है। पीएलभी-सह- टिकाकर्मी गुप्ता ने कहा कि ऐसी स्थिति में पृथ्वी की गुणवता, उर्वरकता और महत्ता को बनाये रखने के लिए हमें पर्यावरण और पृथ्वी को सुरक्षित रखने की जरुरत है।

सामाजिक कार्यकर्ता सह पीएलभी गुप्ता ने लोगों से पृथ्वी को हरा-भरा, स्वच्छ ग्रह बनाने के लिए निवेदन किया। उन्होंने कहा की पर्यावरण संरक्षण हर एक नागरिक का कर्तब्य है, हमें प्रकृति के संरक्षण को प्राथमिकता देना चाहिए तथा अपनी उपभोक्तावादी जीवन शैली मे बदलाव करना चाहिए।

पीएलभी गुप्ता ने इस कार्यक्रम के अवसर पर लोगों से अधिक संख्या मे पेड़ -पौधा लगाने, नदी -तालाब व कुओं को स्वच्छ रखने की अपील की। मालूम हो कि पीएलभी अवधेश कुमार गुप्ता, स्वयंसेवक के साथ सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं,

इनकी मदद से काफी संख्या में बुजुर्ग महिला व पुरूष, वृद्धा पेंशन का लाभ ले रहे हैं। इस कार्यक्रम के अवसर, आदर्श मिश्रा, रामबाबू सर्राफ, धर्मेंद्र झा, प्रकाश सर्राफ, राजेंद्र साह, रंजन कुमार, टिकाकर्मी रणधीर कुमार इत्यादि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button