फरियाद दिवस में ऑन द स्पॉट दो मामले हुए हल दो को भेजा नोटिस
फरियाद दिवस में ऑन द स्पॉट दो मामले हुए हल दो को भेजा नोटिस

जे टी न्यूज, करगहर(रोहतास)जिला रोहतास अंतर्गत करगहर थाना में शनिवार के दिन जनता दरबार व फरियाद दिवस का आयोजन किया गया। दरबार में करगहर थानाध्यक्ष विजय कुमार सी आइ अनिल रंजन दुबे कर्मचारी त्रिलोकी कुमार उपस्थित रहें। प्रखंड क्षेत्र के कोने-कोने से कुल मिलाकर चार हीं मामले आए हुए थे। जिसमें थानाध्यक्ष विजय कुमार सी आई अनिल रंजन दुबे द्वारा दोनो पक्ष पहला राधा देवी बनाम मीना कुंवर ग्राम अररुआं को नम्रता पूर्वक समझाया गया। दोनों पक्ष की सहमति व अधिकारियों कि सुझ बूझ से ऑन द स्पॉट दो मामले निष्पादन किए गए। वहीं दो मामले गुजराती देवी बनाम ददन सिंह करगहर को न्यायालय जाने की नसीहत दी गई। मामले की जानकारी करगहर थानध्यक्ष विजय कुमार द्वारा प्राप्त हुआ है।



