जयनगर चैम्बर ऑफ कॉमर्स का 31 वां वार्षिकोत्सव आयोजित
जयनगर चैम्बर ऑफ कॉमर्स का 31 वां वार्षिकोत्सवजे टी न्यूज़, जयनगर :

जयनगर चैम्बर ऑफ कॉमर्स का 31 वार्षिकोत्सव मारवाड़ी विवाह भवन के सभागार में सम्पन्न हुआ। जिसकी अध्यक्षता अखिलेश्वर सिंह ने किया। पहले सत्र में वक्ताओं ने चैम्बर के कार्यकाल के खट्टी मिठ्ठी संधर्षो का चर्चा किया। तथा व्यापारियों के हित में निरंतर संघर्षरत का शंखनाद किया। दुसरे सत्र में नये कार्यकारणी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद पर वर्षो बाद नये चेहरे को सर्वसम्मति से चयन किया गया। नये अध्यक्ष बैद्यनाथ ठाकुर तथा महासचिव पद पर अनिल बैरोलिया तथा कोषाध्यक्ष पद पर ध्रुव गुप्ता का चयन किया गया। व्यापारियो ने निर्वतमान अध्यक्ष को मुख्य संरक्षक पद पर चयन किया गया। समारोह पर ओम डोकानिया, अरूण जैन, पवन यादव,दिनेश जागीड़, अनुप बुराकिया समेत सैकड़ो व्यापारी उपस्थित थे।



