पुलिस इंस्पेक्टर कि गाड़ी एव टेम्पो में जबरदस्त टक्कर टेम्पो सवार गम्भीर रुप से घायल

पुलिस इंस्पेक्टर कि गाड़ी एव टेम्पो में जबरदस्त टक्कर टेम्पो सवार गम्भीर रुप से घायल जे टी न्यूज, केसरिया/पू०च०: केसरिया चकिया मुख्य पथ के राजपुर में पुलिस इंस्पेक्टर की गाड़ी से टेम्पू को टक्कर हो गई। टेम्पू में सवार सभी लोग जख्मी हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगो के द्वारा सभी जख्मी को केसरिया स्थित समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि चकिया से केसरिया की तरफ सवारी लेकर आ रही टेम्पू का जोरदार टक्कर राजपुर बाजार स्थित गांधी चौक के समीप पुलिस के वाहन से हो गया। बताया जा रहा है कि केसरिया पुलिस अंचल निरीक्षक की गाड़ी तेल लेने के लिए बहुआरा स्थित पेट्रोल पंप पर जा रही थी। इसी क्रम में दोनों गाड़ी की टक्कर हो गयी। वही ग्रामीणों के द्वारा गाड़ी के चालक को थोड़ी देर के लिए बंधक बना लिया गया था। मौके पर पहुँचे पुलिस ने मामला को शांत कराते हुए बंधक बने चालक को छुड़ा कर साथ ले गई। घायलों की पहचान भोपतपुर थाना क्षेत्र के अजय राम, सिसवा खरार मकरी टोला के राजू राय एवम प्रियम कुमारी सहित पांच लोग जख्मी है।

Related Articles

Back to top button