कुलपति को उद्यानिकी के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए किया गया सम्मानित





कुलपति को उद्यानिकी के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए किया गया सम्मानित

जे टी न्यूज़

समस्तीपुर : डा0 राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डा0 कृष्ण कुमार को उद्यानिकी के क्षेत्र में उनके विशिष्ट योगदान के लिए लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन आजादी के अमृत महोत्सव अवसर और स्वतंत्रता आंदोलन के गुमनाम सैनानियों के स्मरण विषय पर मुजफ्फरपुर के लक्ष्मी राजदेव इंटर कालेज में किया गया था। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बोलते हुये डा0 कृष्ण कुमार ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सम्मानित होना उनके लिए गर्व का विषय है। उन्होंने इस अवसर पर आजादी में अतूलनीय योगदान के लिए मुज़फ्फरपुर एवं आसपास के स्वतंत्रता सेनानियों का स्मरण किया और उनके योगदान को नमन किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कुलसचिव डा0 मृत्युंजय कुमार ने भी शिरकत की और अपने विचार रखे। कार्यक्रम में संकट सिंह महाविद्यालय के प्राचार्य डा0 ओमप्रकाश राय समेत विभिन्न लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button