खूबसूरत चित्र बनाकर बच्चों ने छत्रपति शिवाजी के जन्मदिन को मनाया

जेटी न्यूज, खगड़िया:

परबत्ता प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय पिछला में महाराज छत्रपति शिवाजी के जन्मदिन पर बच्चों ने जैसे रितिका कुमारी प्रिया कुमारी प्रतीक्षा कुमारी आरती कुमारी इत्यादि ने ब्लैकबोर्ड पर खूबसूरत चित्र बनाकर बच्चों ने तथा शिक्षकों ने महाराज छत्रपति शिवाजी के जन्मदिन को मनाया।।

छत्रपति शिवाजी महाराज, जिनका जन्म 19 फरवरी, 1630 को शिवनेरी के पहाड़ी किले में हुआ था, एक प्रमुख मराठा योद्धा और पश्चिमी भारत में मराठा साम्राज्य के संस्थापक थे। उनके जीवन और विरासत ने भारतीय इतिहास पर एक अमिट छाप छोड़ी है। साथी आज अंतर्राष्ट्रीय रस्सा कशी दिवस पर शिक्षकों के द्वारा बच्चों को रस्साकशी प्रतियोगिता कराया गया जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक गन प्रधान आशुतोष कुमार मोहम्मद रियाजुद्दीन सजन कुमार कपिलदेव प्रसाद चौरसिया उषा कुमारी सिंधु कुमारी तथा सितारा खातून मौजूद रही।।।

Related Articles

Back to top button