ठिकेदार के मिलीभगत से सहायक गोदाम प्रबन्धक बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार लिप्त
ठिकेदार के मिलीभगत से सहायक गोदाम प्रबन्धक बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार लिप्त
जे टी न्यूज, खगड़िया : जिले के सभी प्रखंड अलौली परबत्ता गोगरी खगड़िया मानसी बेलदौर एवं चौथम में डोर स्टेप डिलेवरी के ठिकेदार के मिलीभगत से सहायक गोदाम प्रबन्धक बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार व्यवस्था में लिप्त है। लगातार कई वर्षों से गोदाम पर बड़े पैमाने पर धांधली की जाती है। खुलेआम सभी विक्रेताओं को खाद्यान्न तौल कर नहीं दिया जाता है और न ही बोरी बाद कर दिया जाता है साथ ही साथ खाद्यान्न भी खराब दिया जाता है जो खानेलायक नहीं रहता है। यह घोटाला बहुत ही बड़े पैमाने पर होती है। ऐसी ही घटना के कारण नालंदा जिला के चंडी प्रखंड के वयोवृद्ध विक्रेता बिहार पी डी एस के गांधी अम्बिका यादव जी लगातार २५ दिनों तक भूख हड़ताल आमरण अनशन कर बिहार प्रदेश के सभी जिलों के जनप्रतिनिधि महोदय मंत्री जी विधायक महोदय सांसद महोदय सभी पदाधिकारी महोदय से लेकर आम आदमी और सभी दल के नेताओं को भी जानकारी मिली और विक्रेताओं के द्वारा १३ दिनों तक सम्पूर्ण बिहार अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठे तब सरकार और सरकार के सचिव महोदय ने पत्र जारी कर निर्देश दिया कि शीघ्र इसमें सुधार करें अन्यथा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी फिर भी वही हाल है जिस का तास है अगर सुधार नहीं हुआ तो बिहार के सभी जिला मुख्यालय द्वार पर भूख हड़ताल आमरण अनशन और धरना प्रदर्शन एवं सरकार का पुतला दहन का कार्यक्रम शुरू कर दिया जाएगा। अन्यथा सरकार के सचिव महोदय के पत्र के आलोक में सभी विक्रेताओं को खाद्यान्न शुद्ध वजन बोरी बाद कर और विक्रेता के दुकान पर सीलबन्द नमूना लिखित हस्ताक्षर युक्त तौल कर अपने मजदूर से भेजवाने की प्रक्रिया की जाए अशोक कुमार यादव अधिवक्ता सह अध्यक्ष जन वितरण प्रणाली संयुक्त मोर्चा
