दलितों को प्रताड़ित करने के विरोध में सीपीआई ( मार्क्सवादी) द्वारा प्रतिरोध सभा का आयोजन

दलितों को प्रताड़ित करने के विरोध में सीपीआई ( मार्क्सवादी) द्वारा प्रतिरोध सभा का आयोजनजे टी न्यूज, विभूतिपुर,( विनय कुमार रॉय):
चकहबीब पंचायत के वार्ड 12 में संत रविदास जी की जयंती के दौरान उनकी मूर्ति विसर्जन के लिए जा रहे लोगों को रोकने तथा अगले दिन दलितों के साथ किए गए मारपीट के खिलाफ भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)शाखा चकहबीब की ओर से आज दिनांक 02 मार्च 2025 (रविवार) को चकहबीब लंका चौक के निकट दुर्गा मैदान के प्रांगण में शाखा सचिव कॉमरेड लूटन राय की अध्यक्षता तथा लोकल कमेटी सदस्य कॉमरेड रघुनंदन सिंह के संचालन में विशाल प्रतिरोध सभा का आयोजन किया गया जिसे सी पी आई (एम) विधायक दल के नेता सह राज्य सचिव मंडल सदस्य कॉमरेड अजय कुमार, जिला सचिव कॉमरेड रामाश्रय महतो, राज्य कमेटी सदस्य कॉमरेड रामदयाल भारती,लोकल कमेटी सचिव कॉमरेड श्याम किशोर कमल, दलित शोषण मुक्ति मंच के जिला सचिव कॉमरेड दिनेश पासवान, जिला कमेटी सदस्य कॉमरेड अरविन्द कुमार दास, कॉमरेड सिया प्रसाद यादव, लोकल कमेटी सदस्यकॉमरेड पवन कुमार सिंह,कॉमरेड क्रान्ति कुमार,कॉमरेड विद्यानंद विद्यार्थी, कॉमरेड राजेश कुमार यादव, कॉमरेड राजीव कुमार राय, तथा कॉमरेड जागेश्वर महतो ने संबोधित किया। वक्ताओं ने एक स्वर से दलित उत्पीड़न की अमानवीय घटना की तीखी निंदा करते हुए सभी अभियुक्तों को गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि यथाशीघ्र उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई तो चरणबद्ध तरीके से विशाल आन्दोलन खड़ा किया जाएगा।
ज्ञात हो कि संत रविदास जयंती के उपरान्त दलित समुदाय के लोग उनकी मूर्ति विसर्जन के लिए जा रहे थे जिसे सामंती सोच के ब्राह्मणों ने सड़क से जाने से रोक दी। घटना के दूसरे दिन दलितों पर हमला बोला जिसमें महिलाओं,लड़कियों और अन्य लोगों को मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया।
वक्ताओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों से दलित उत्पीड़न की इस घटना के खिलाफ एकजुट होकर आवाज बुलन्द करने की अपील की।

Related Articles

Back to top button