परवल के पौधे को अज्ञात लोगों ने नष्ट कर दिया
परवल के पौधे को अज्ञात लोगों ने नष्ट कर दिया
जे टी न्यूज, खगड़िया:
कुल्हरिया में चोरों ने काटा परवल फसल , परबत्ता खगड़िया थाना क्षेत्र के कुल्हरिया गांव में लगभग डेढ बीघा जमीन में लगी परवल के पौधे को अज्ञात लोगों ने नष्ट कर दिया है। घटना शनिवार की रात की बताई जा रही है प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल्हरिया निवासी शिको शर्मा गांव के एक किसान से 10 कट्ठा जमीन लीज पर लेकर परवल की खेती किया था तथा एक अन्य किसान विशेश्वर शर्मा एक बीघा जमीन लीज लिया था।परवल का पौधा लगभग तैयार हो गया था।अगले माह से परवल की सब्जी फलना शुरू होता जाता। किंतु उक्त परवल के पौधे को काटकर चोरों ने बर्बाद कर दिया है वही पीड़ित किसान शिको शर्मा व विशेश्वर शर्मा ने बताया कि दो लाख रूपए प्रति बीघा पर जमीन लीज लिया था।वही परवल लगाने में प्रति एकड़ तीस से पैंतीस हजार रूपए ख़र्च आता है।लेकिन अज्ञात लोगों ने सब्जी फसल को बर्बाद कर दिया। प्रीत किस ने किसी से दुश्मनी रहने की बात भी नहीं कहा है हालांकि उन्होंने कहा कि थाना को आवेदन दिया हूं इधर थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया की पड़ताल किया जा रहा है कार्रवाई की जाएगी


