पंचायतों में जन वितरण दुकानों द्वारा लाभुकों को अप्रैल माह का नियमित मुफ्त राशन का वितरण शुरू किया गया…।

पंचायतों में जन वितरण दुकानों द्वारा लाभुकों को अप्रैल माह का नियमित मुफ्त राशन का वितरण शुरू किया गया…।

ठाकुर वरुण कुमार

समस्तीपुर::- जिला अंतर्गत चकमेहसी थाना क्षेत्र के ग्यारह पंचायतों में जन वितरण दुकानों द्वारा लाभुकों को अप्रैल माह का नियमित मुफ्त राशन का वितरण शुरू किया गया। जिस से असहाय गरीब ने राहत की सांस ली है। वहीं विभागीय निर्देश पर विक्रेताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के लिए घेरा एवं धूप से बचने के लिए टेंट आदि की व्यवस्था भी कर रखी है।

वहीं एकता स्वयं सहायता समूह रतनपुर के अध्यक्ष रीता देवी व जन वितरण विक्रेता कमल नाथ शर्मा द्वारा लाभुकों को साबुन सैनिटाइज आदि का भी वितरण किया जा रहा है। कल्याणपुर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राकेश रंजन भी सख्ती से राशन वितरण में जुटे हैं।

सोरमार पंचायत के पंचायत समिति सदस्य संगम कुमार, गौतम कुमार किसान सलाहकार अनुपम कुमारी आदि जनप्रतिनिधियों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जागरूकता को भी ले कर पहल की जा रही है।

Related Articles

Back to top button