लोजपा (आर) द्वारा किसान पंचायत सम्मलेन और किसान संगोष्ठी को लेकर बैठक आयोजित

जे टी न्यूज़ , समस्तीपुर : लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी के निर्देशानुसार समस्तीपुर लोजपा आर के द्वारा किसान पंचायत सम्मलेन और किसान संगोष्ठी को लेकर बैठक आयोजित की गई । बैठक की अध्यक्षता लोजपा रामविलास समस्तीपुर के जिला अध्यक्ष श्री अनुपम कुमार सिंह ने किया। वहीं बैठक के मुख्य अतिथि के रूप में समस्तीपुर जिला प्रभारी प्रभाकर ठाकुर उपस्थित हुए। आयोजित बैठक में किसानों के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। वहीं बैठक में समस्तीपुर जिला महासचिव श्री प्रदीप सिंह, श्री वासुदेव झा ,प्रदेश सचिव श्री संतोष पासवान, युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष श्री राकेश साहू, आईटी सेल जिला अध्यक्ष श्री श्याम पासवान, संगठन सचिव श्री मुकेश कुमार, संसदीय बोर्ड जिला अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार सिंह, समस्तीपुर प्रखंड अध्यक्ष श्री अरुण झा, मीरपुर पंचायत अध्यक्ष श्री अजय पासवान, प्रतिष्ठित किसान मोहम्मद फूल हसन, मोहम्मद एहसान उल हक, मोहम्मद गुलाब हसन, मोहम्मद राशिद लता, फैयाज अहमद आदि शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button