वरुणेश विजय का हुआ विजय शंखनाद

वरुणेश विजय का हुआ विजय शंखनाद

जे टी न्यूज, समस्तीपुर: स्थानीय यू न पैलेस में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के भावी प्रत्याशी श्री वरूणेश विजय द्वारा विजय ऐप का लांचिंग किया गया । विजय स्नातक सम्मान योजना महा समागम का भी आयोजन हुआ । समागम का संबोधन करते हुए शिक्षाविद संजीव कुमार पाण्डेय ने कहा कि वरुणेश विजय की जीत से समाज के सभी वर्गों का सेवा का अवसर मिलेगा । मौके पर वक्ताओं ने विजय ऐप के द्वारा निर्वाचन कार्य को सम्पन्न कराने के लिए अपने विचार व्यक्त किया । कार्यक्रम में शिक्षिका सह समाजसेवी अमृता कुमारी सुमन किन्नर आस के सचिव अमित कुमार वर्मा अरुण कुमार राय, गीता पासवान, कंचन भारती, सच्ची सिंह, अनंत विजय, कृष्ण कुमार ठाकुर, ब्रिटिक कुमार, राम कुमार पांडेय , हम के श्रमिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर के दत्ता, अनिल कुमार रजक, मीरा कुमारी ब्लड फोर्स के राहुल श्रीवास्तव महिला नेत्री पूजा सिंह नीरज भारद्वाज सरपंच रवि कुमार हम नेता अनिल रजक आदि ने अपने विचार व्यक्त किया । कार्यक्रम का संचालन एन जी ओ संघ बिहार के सचिव एडवोकेट डॉ संजय कुमार बबलू और अध्यक्षता डॉ वी के मिश्रा ने किया ।

Related Articles

Back to top button