जिले में भाईचारे और सद्भाव के माहौल में मनाया गया ईद पर्व
जिले में भाईचारे और सद्भाव के माहौल में मनाया गया ईद पर्व

जे टी न्यूज, मधुबनी।
जिले में सद्भाव और भाईचारे के माहौल में ईद उल फितर का पर्व मनाया गया।सबेरे से चहल पहल देखी गई।मुस्लिम धर्म के मानने वालों ने सबेरे नहा धोकर साफ सुथरा न नये कपड़ें पहन नजदीकी ईदगह में नमाज अदा की।एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाइयां दी।और.देश की तरक्की व सलामती की दुआ मांगी।
पंडौल ईदगाह में ईद उल फितर की नमाज अदा करते हुए बिहार प्रदेश जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद राजा अलीने कहा कि बहुत शांति और अमन के साथ ईद उल फितर का नमाज समूचे जिले में अदा की गई। नमाज में मुल्क के अमन और चैन और सलामती के लिए दुआ की गई ।पूरे देश में भाईचारा के साथ ईद पर्व मनाया गया।

