कर्पूरी जन संवाद कार्यक्रम ऐतिहासिक रूप से संपन्न कपूरी रथ के साथ प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रवंशी का खगड़िया में हुआ भव्य स्वागत
कर्पूरी जन संवाद कार्यक्रम ऐतिहासिक रूप से संपन्न
कपूरी रथ के साथ प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रवंशी का खगड़िया में हुआ भव्य स्वागत

जे टी न्यूज, खगड़िया: कल्याणी विवाह भवन में जनता दल यूनाइटेड अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार चौरसिया की अध्यक्षता में कर्पूरी जन संवाद कार्यक्रम ऐतिहासिक रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह पटेल ने किया। इससे पहले पटना से चलकर आये कर्पूरी रथ और रथ के साथ जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जहानाबाद के पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी का जदयू जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल, प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज कुमार पटेल, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष चन्दन कश्यप, पूर्व मुख्यमंत्री सतीश प्रसाद के ज्येष्ठ पुत्र सुनील कुमार, जदयू के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री एवं जदयू जिला उपाध्यक्ष उमेश सिंह पटेल सहित कार्यकर्त्ताओं ने गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत अभिनंदन किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में अतिपिछड़ा समाज के लिए किये जा रहे तमाम विकास कार्यों को लेकर जमकर चर्चा किया। उन्होंने कहा कि हमारे सर्वमान्य नेता यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों व सिद्धांतों को अपनाकर अतिपिछड़ा समाज को पंचायती राज व नगर निकाय चुनाव में आरक्षण देकर मुखिया सरपंच जिला परिषद अध्यक्ष,मेयर, वार्ड पंच समिति बनने अवसर दिया। शैक्षणिक, आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाकर समाज के मुख्य धारा में लाने का ऐतिहासिक प्रयास किये हैं।
उन्होंने कहा की अतिपिछड़ा समाज के विकास के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जितने भी योजनाएं चला रहें हैं उन तमाम योजनाओं को कर्पूरी रथ के साथ हम पूरे बिहार का भ्रमण कर जन जन तक बताने का काम कर रहे हैं।
श्री चन्द्रवंशी ने कहा कि आज अतिपिछड़ा समाज का एकमात्र कोई मसीहा हैं तो वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी हैं। उन्होंने 2025 -225 फिर से नीतीश का संकल्प दोहराया और आगामी विधानसभा चुनाव में अतिपिछड़ा समाज को बढ़-चढ़कर नीतीश कुमार के पक्ष में आमजनों को गोलबंद कर इनके हाथों को मजबूत बनायें। ताकि नीतीश कुमार एक बार फिर से बिहार का बागडोर संभाले और बिहार के विकास की गति और तेजी से आगे बढ़े। अतिपिछड़ा समाज का और तरक्की उन्नति हो।

जदयू जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने कहा कि हमारे सर्वमान्य नेता व यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जबसे बिहार का बागडोर संभाले तबसे आज तक अपनी ऊर्जा का सदुपयोग करते हुए जन नायक कर्पूरी ठाकुर जी के विचारों को अपनाकर पूरे प्रतिबद्धता के साथ बदहाल बिहार को सुन्दर बनाने के लिए तमाम क्षेत्रों में ऐतिहासिक विकास किया और वहीं समाज के अंतिम पायदान पर खड़े अतिपिछड़ा समाज को सशक्त बनाकर समाज के मुख्य धारा में लाने का काम किये हैं।
उन्होंने सीएम नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करने की अपील करते हुए कहा कि पूरे बिहार की जनता नीतीश कुमार का परिवार हैं। लेकिन हमारे विपक्षी पत्नी, बेटा बेटी,शाला,शाली को परिवार समझते हैं। अध्यक्ष ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार अतिपिछड़ा समाज, महादलित, अल्पसंख्यक, महिला और युवा वर्ग तथा अन्य गरीब सवर्ण पर विशेष ख्याल बनायें हुए हैं। यही कारण है कि आज इन वर्गों का काफी तरक्की हुआ है।
बैठक को परवत्ता विधानसभा प्रभारी पप्पू सिंह निषाद, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज कुमार पटेल, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष चन्दन कश्यप,पूर्व मुख्यमंत्री सतीश प्रसाद के ज्येष्ठ पुत्र जदयू नेता सुनील कुमार, जदयू प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, जदयू जिला उपाध्यक्ष नूतन सिंह पटेल,जदयू जिला उपाध्यक्ष उमेश सिंह पटेल, नन्दलाल मंडल, जिला महासचिव अनुज कुमार शर्मा, युवा जदयू जिलाध्यक्ष सावन कुमार बंटी,महंत पुलकित गोस्वामी, राजीव भाई पटेल, बेलदौर प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह कुशवाहा,गोगरी प्रखंड अध्यक्ष मायाराम मंडल, परवत्ता प्रखंड अध्यक्ष सुबोध साह, प्रहलाद पटेल, राजेश कुमार चन्द्रवंशी,बाबी गांधी ने भी विचार व्यक्त किया।

मौके पर नगर परिषद कार्यकारी अध्यक्ष प्रभात शर्मा, कमल किशोर पटेल,नीलकमल पटेल, दीपक यादव, आदित्य पटेल मीडिया प्रभारी रीतेश कुमार, विनय सम्राट, मनोज चौरसिया, रामप्रवेश पटेल, प्रमोद चौरसिया, राजेश सिंह, घनश्याम महतो, सिकंदर चौधरी, मनीष कुमार, रूपम शर्मा, संतोष सिंह, राजीव कुमार ठाकुर, नरेश कुमार, शिशुपाल कुमार, सुशील चौरसिया, सुनील तांती, मन्टून मिश्रा आदि मौजूद रहे।

