राज्य की महिलाओँ की आशा और आकांक्षा जानने का माध्यम बना महिला संवाद
राज्य की महिलाओँ की आशा और आकांक्षा जानने का माध्यम बना महिला संवाद

जे टी न्यूज, मधुबनी: लौकही प्रखंड के मधुबनी जिला 20 अप्रैल 2025, लौकही प्रखंड के दो पंचायतों लौकही और झाउरी में लाड़ली और रूबी महिला ग्राम संगठनों के माध्यम से महिला संवाद का आयोजन किया गया। इसमें गांव की महिलाओं जीविका एवं गैर जीविका दीदी दोनों ने हिस्सा लिया साथ हीं स्थानीय पुरुषों ने भी महिला संवाद कार्यक्रम को सुना। महिलाओं ने अपने जीवन में आए बदलाव विषय पर चर्चा की। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से मिले लाभ का जिक्र किया। उन्होंने बताया किस प्रकार सरकार की साइकिल एवं पोषक योजना से लड़कियों को स्कूल जाने में सहूलियत हुई। लोगो ने बेहिचक लड़कियों को स्कूल भेजना शुरू किया। विभिन्न जागरूकता अभियानों से उन्हें फायदा हुआ। शराब बंदी से हिंसा में कमी आई।

112 नंबर से पुलिस की सहायता से महिलयों को बड़ा फायदा हुआ। पुलिस और टीचर की नौकरियों में महिलयों की भागीदारी बढ़ी। स्थानीय निकयों के चनावों में महिला आरक्षण से बहुत फायदा हुआ। जीविका से जुड़कर उनके जीवन में बड़ा बदलाव आया। घर की चारदीवारी में कैद रहने वाली महिलाओंको भी बहार निकलने अवसर मिला। महिला सशक्तिकरण की दिशा में इसी प्रकार कार्य किया जाना जरुरी है। महिलाओं ने कहा अभी भी बहुत कुछ किया जाना बाकि है। ऐसी योजनाएं बननी चाहिए जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध हो। उन्हें व्यवसायिक शिक्षा मिलनी चाहिए। ताकि आमदनी बढ़ सके।

राज्य सरकार द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम लौकही प्रखंड में दो पालियों में लगभग तीन माह तक संचालित होगा । प्रथम पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे एवं द्वितीय पाली शाम 2 बजे से 4 बजे तक संचालित होगी। महिला संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रहीं सरकारी योजनाओं की जानकारी से अवगत कराना एवं उनकी आकांक्षाओं को संकलित कर सरकार तक पहुंचना है। महिलाओं से प्राप्त सुझाव एवं उनकी आकांक्षाओं को सूचीबद्ध कर जिसका समाधान जिला स्तर पर समाधान किया जा सके साथ ही जिससे नीति से संबंधित है कुछ निकलकर आता है तो उसे संकलित कर राज्य सरकार को भेजा जा सके है


