आंतकियों को कल्पना से बडी़ सजा मिलेगी-नरेंद्र मोदी
मिथिला व बिहार के विकास के विना समृद्ध भारत की कल्पना बेमानी -प्रधानमंत्री
आंतकियों को कल्पना से बडी़ सजा मिलेगी-नरेंद्र मोदी / मिथिला व बिहार के विकास के विना समृद्ध भारत की कल्पना बेमानी -प्रधानमंत्री
जे टी न्यूज, मधुबनी(प्रो अरुण कुमार):प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पहलगांव मे हुए आंतकी हमला देश की आत्मा पर प्रहार है।इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।आंतकी एं उनके आकाओं का ऐसु सजा मिलेगी जिसकी उसने कल्पना भी नहीं की होगी।आंतकवाद की बची खुची जमीन को मिट्टी मे मिलाने का समय आ गया है।वे आज मधुबनी के बिदेस्वर स्थान मे केंद्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मेलन को संवोधित कर.रहे थे। आंतकवाद पर करारा प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि देश की 140 करोड़ जनता के समर्थन से आंतकवादियों को नेस्त नाबूद किया जायगा।उन्होंने संबोधन के आरंभ मे आंतकवादी घटना मे मारे गये देशवासियों की आत्मा की शांति के दो मिनट का मौन भी रखा।
पंचायती राज व्यवस्था के सशक्तिकरण मे केंद्र व राज्य सरकार के योगदान की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि गांव मे शौचालय बना है, पानी की टंकी लगी है।करोडों रुपये गावों मे आया है।रोजगार का अवसर बढा है।दो लाख पंचायतों मे बसुधा केंद्र बना है ।साढे चार लाख पंचायतों मे इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।अब जन्म प्रमाण पत्र, जाति ,आय आदि प्रमाण पत्र सहज उपलब्ध होने लगा है।पंचायतों मे बिहार मे महिलाओं को पचास प्रतिशत आरक्षण दिया गया है इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अभिनंदन है ।उन्होंने कहा कि बिहार मे जीविका दीदी कार्यक्रम बेहतर है।तीन करोड़ जीविका दीदियों को लखपति बनाने का काम किया जा रहा है।स्वंय सहायता समूहों को पैसा आवंटित कर उन्हें अपने पैरों पर खड़ा किया गया है।आर्थिक समृद्धि बढाने की दिशा मे लगातार काम हो रहा है।
उन्होंने कहा बिहार और मिथिला की समृद्धि के बगैर समृद्ध भारत की कल्पना नहीं की जा सकती।मखाना उद्योग की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि मखाना विश्व का सुपर फूड बन रहा है । इस मौके पर उन्होंने बिजली,रेल,प्रधानमंत्री आवास योजना समेत अरबों रुपये की कई योजनाओं की सौगात बिहार वासियों को दी। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 2005 के बाद एनडीए के नेतृत्व वाली बिहार की सरकार मे उतरोत्तर विकास हुआ है अब बिहार का बजट तीन लाख करोड़ से आगे निकल गया है।
कार्यक्रम मे बिहार के राजपाल आरिफ मोहम्मद खान,केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, गिरिराज सिंह, जीतन राम मांझी,चिराग पासवान, नित्यानंद राय,सांसद अशोक यादव,सांसद गोपाल जी ठाकुर, सांसद रामप्रीत मंडल, राज्य सभा सदस्य संजय झा सहित बडी़ संख्या मे सांसद, विधायक विधान पार्षद और वरीय नेतागण मौजूद थे।

