महागठबंधन ने निंदा प्रस्ताव के अतिरिक्त तीन और प्रस्ताव पास किए जे टी न्यूज, पटना:
महागठबंधन ने निंदा प्रस्ताव के अतिरिक्त तीन और प्रस्ताव पास किए
जे टी न्यूज, पटना:
1. 25 अप्रैल 2025 को संध्या 7 बजे इनकम चौराहा से डाकबंगला चौराहा पटना तक महागठबंधन का कैन्डिल मार्च जिसमें महागठबंधन के सभी स्तर के नेता मौजूद रहेंगे।साथ ही 25 अप्रैल 2025 को संध्या में सभी जिलों में महागठबंधन के नेता एवं कार्यकर्ता सामूहिक कैन्डिल मार्च निकालेंगे।
2. 4 मई 2025 को सभी जिलाध्यक्षों, सगठन महासचिवों, मोर्चा संगठनों के प्रदेश अध्यक्षों की एक बैठक पटना में आयोजित होगी। इसमें महागठबंधन के सभी शीर्ष नेतृत्व मौजूद रहेंगे।
3. महागठबंधन सामूहिक कमिटी का गठन करेगी जैसे कैम्पेन कमिटी, मेनोफेस्टो कमिटी, मीडिया, सोशल मीडिया कमिटी इत्यादि।

