डॉ प्रमोद यादव के निधन से समाज को अपूर्णीय क्षति- कृष्णा यादव
डॉ प्रमोद यादव के निधन से समाज को अपूर्णीय क्षति- कृष्णा यादव

जे टी न्यूज, खगड़िया:
गोगरी प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज पकरैल के पूर्व पंसस, पूर्व मुखिया पति व वर्तमान पैक्स अध्यक्ष डॉ प्रमोद यादव का गत शुक्रवार को रात्रि पैतृक आवास पर निधन हो गया। उनके निधन से पंचायतवासी शोकाकुल हैं।
इधर डॉ प्रमोद यादव के निधन पर गहरा शोक संवेदना प्रकट करते हुए जिप अध्यक्ष सह जिला परिषद अध्यक्ष संघ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा कुमारी यादव ने कहा कि उनके निधन से समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में असंभव है।
पूर्व विधायक रणवीर यादव तथा पूर्व विधायक पूनम देवी यादव ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि प्रमोद बाबू न केवल हमारे संबंधी थे बल्कि वे हमेशा से हमारे समाजिक न्याय के विचारधारा से प्रभावित महान समाजसेवी थे। उन्होंने अपने लोकप्रियता से जहां अपने पंचायत समिति सदस्य और पैक्स अध्यक्ष पद का तो एकबार अपनी पत्नी को मुखिया पद पर जीत हासिल कर नि:स्वार्थ भाव से पंचायत वासियों की सेवा की है, जो कतई नहीं भूलाया जा सकता है।

वहीं पूर्व विधायक रणवीर यादव ने आगे कहा कि इनके निधन से समाज के साथ साथ हमारा व्यक्तिगत क्षति हुई है।

वहीं जदयू के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने श्री यादव के निधन की सूचना मिलते ही रात को ही पकरैल विद्यार्थी टोला स्थित उनके पैतृक आवास पर पहुंच कर उनके पार्थिव शरीर का दर्शन किया और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया।
पीपी
साथ ही शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्री शास्त्री ने कहा कि वास्तव में प्रमोद बाबू इस इलाके के लिए मिलनसार व मृदूभाषी विचार के एक महान हस्ती थे। जिनकी उदारतापूर्ण कृति इतिहास बनकर रह गई। प्रमोद बाबू की अद्भुत कृति युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गए हैं।
पैक्स अध्यक्ष डॉ प्रमोद यादव के निधन पर जिला परिषद सदस्य चंदन कुमार, सरपंच प्रमोद कुमार सिंह, नन्दलाल यादव, नरेश यादव, रामसागर यादव, सेवा निवृत पंचायत सचिव इंद्रदेव यादव, पूर्व पंसस प्रतिनिधि किरानी सिंह, पूर्व उप मुखिया मनोज कुमार शर्मा, फूलेश्वर यादव, सिकन्दर कुमार सिंह, वार्ड सदस्य इन्दल सदा, ग्रामीण आवास सहायक अभय कुमार, निवास ठाकुर सहित दर्जनों गणमान्य व्यक्तियों ने गहरा शोक संवेदना व्यक्त किया।

