मोदी मतलब काम की गारंटी : सांसद अशोक यादव

मोदी मतलब काम की गारंटी : सांसद अशोक यादव

जे टी न्यूज़, मधुबनी : इस नव वर्ष के प्रथम बैठक को भारतीय जनता पार्टी नवनिर्मित जिला कार्यालय पर पार्टी के अध्यक्ष शंकर झा के अध्यक्षता में एवं मधुबनी के सांसद डॉक्टर अशोक यादव के उपस्थिति में जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्षों मंच मोर्चा का अध्यक्ष प्रकोष्ठ के संयोजकों विधानसभा प्रभारी विधानसभा संयोजकों एवं लोकसभा संयोजकों के साथ अत्यधिक आवश्यक एवं कार्यकारी बैठक की गई।

 

इस बैठक का संचालन जिला महामंत्री देवेंद्र यादव ने किया। बैठक की शुरुआत से पहले सभी कार्यकर्ताओं नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी के प्रेरणा पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर पुष्पांजलि कर दीप जलाकर कार्यक्रम का शुरूआत किया। कार्यक्रम के शुरुआत में मधुबनी सांसद डॉक्टर अशोक यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया की यही वह देश है जहां के प्रधानमंत्री कहा करते थे कि हम ₹1 भेजते हैं तो जनता के पास 15 पैसा पहुंचता है। यही वह देश है जहां के प्रधानमंत्री डीबीटी के माध्यम से किसान सम्मन निधि का ही छोटा सा उदाहरण ले की ₹2000 अगर भेजते हैं, तो डायरेक्ट किसानों के खाते में वह क्रेडिट हो जाता है।

वहीं जिला प्रभारी के रूप में आए हुए अर्जुन साहनी ने जो की पूर्व विधान परिषद सदस्य भी हैं, उन्होंने कार्यकर्ताओं से पीएम विश्वकर्म योजना में जिले से अधिक-से-अधिक लोगों का रजिस्ट्रेशन हो, इस बात पर उन्होंने जोड़ दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधान परिषद सदस्य एवं पूर्व के जिला अध्यक्ष घनश्याम ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को कमर कस लेने के लिए आग्रह किया। उन्होंने बताया कि 2024 का जो लोकसभा चुनाव है, एक तरह से धर्म युद्ध है। एक तरफ राम को मानने वाले हैं, तो दूसरे तरफ राम को न मानने वाले हैं। लेकिन राम को मानने वालों की संख्या बड़ी है, इसी बात पर आशा ही नहीं पर विश्वास है कि पूर्ण बहुमत से देश में पूरा नरेंद्र मोदी की सरकार बनेगी।

वही पार्टी के सभी संकाय के पदाधिकारी प्रभारी सहयोग को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्री झा ने कार्यकर्ताओं से मोदी गारंटी वाले रथ विकसित भारत संकल्प यात्रा में अधिक से अधिक सहभागिता लेने के लिए आग्रह किया।

 

जिला अध्यक्ष शंकर झा ने बताया कि देश के एकमात्र ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जो कहते हैं वह करते हैं उनके कथन और करनी दोनों एक जैसा है।

इस कार्यक्रम में जिला महामंत्री प्रमोद सिंह, ज्योति नारायण मंडल, जिला उपाध्यक्ष वरुण सिंह, राधा देवी, सरोज सिंह, रामदेव भंडारी, अजय भगत, योगेंद्र नाथ, मीडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना, अरुण कांत झा,

लक्ष्मी कुमारी, आशा देवी, अनिल कुमार सिंह, विमलेश कुमार सिंह, प्रफुल्ल चंद्र झा, रणधीर ठाकुर, राजीव झा, कन्हैया कुमार गुप्ता, कुंदन कुमार सिंह, राम बालक कुमार, शंकर प्रसाद शाह, अशोक राम, मदन कुमार श्रीवास्तव, मदन कुमार करण, संजीव कुमार बादल, मोहन कुमार चौधरी, अर्जुन सिंह, नरेश यादव, दीपक यादव, जीवछ मंडल, संजय पांडे, सुजीत पासवान के साथ सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button