मिथिलांचल के गौरव विनयातोष मिश्रा को ओडिशा की कमान मिलने पर मिथिलांचल में हर्ष का माहौल

ओडिशा पुलिस के सर्वोच्च पद तक का सफर तय करना मिथिलांचल और बिहार के लिए गौरव का क्षण – विष्णुदेव सिंह यादव

मिथिलांचल के गौरव विनयातोष मिश्रा को ओडिशा की कमान मिलने पर मिथिलांचल में हर्ष का माहौल

ओडिशा पुलिस के सर्वोच्च पद तक का सफर तय करना मिथिलांचल और बिहार के लिए गौरव का क्षण – विष्णुदेव सिंह यादव

जे टी न्यूज, मधुबनी: बेनीपट्टी प्रखंड के पौना गांव निवासी वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी विनयातोष मिश्रा को ओडिशा का पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) बनाए जाने पर वरिष्ठ पत्रकार सह राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि विष्णुदेव सिंह यादव ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे मिथिलांचल की महान धरती और बिहार की गौरवगाथा में एक नया अध्याय बताया है।
श्री यादव ने कहा कि विनयातोष मिश्रा ने अपने दीर्घ सेवाकाल में साइबर अपराध, डिजिटल फ्रॉड, जटिल वित्तीय अपराध एवं पुलिस आधुनिकीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य किए हैं। ओडिशा पुलिस में उनके नेतृत्व में कई तकनीकी पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला हैं । उन्हें राष्ट्रपति पुलिस पदक सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है।
उन्होंने कहा कि पौना गांव से निकलकर ओडिशा जैसे बड़े राज्य की पुलिस व्यवस्था का नेतृत्व करना पूरे मिथिलांचल और बिहार के लिए गौरव का विषय है। उनकी उपलब्धियां हम सबों के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। वहीं राज्यसभा सांसद डॉ फैयाज अहमद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ शकील अहमद ने विनयातोष मिश्रा को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं हैं।
बता दें कि डीजीपी विनयातोष मिश्रा की पत्नी ममता मिश्रा भी अपने आप में एक प्रेरणादायी व्यक्तित्व हैं। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एवं प्रकांड विद्वान पंडित श्रद्धेय विद्यानंद झा की सुपुत्री ममता मिश्रा पूर्व में बैंक अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। वर्तमान में वह अपना अधिकांश समय समाजसेवा के कार्यों में समर्पित कर रही हैं। विशेष रूप से बाल सुधार गृह में उनके द्वारा किए गए विभिन्न सुधारात्मक एवं सामाजिक कार्यों को काफी सराहना मिली है। बच्चों के पुनर्वास और उनके व्यक्तित्व विकास की दिशा में किए गए बेहतर प्रयासों के लिए ममता मिश्रा को कई अवसरों पर सम्मानित एवं पुरस्कृत भी किया जा चुका है।

__विष्णुदेव सिंह यादव
सांसद (राज्यसभा) प्रतिनिधि

Related Articles

Back to top button