कमलाकांत यादव की पुण्यतिथि पर संतमत सत्संग का आयोजन

कमलाकांत यादव की पुण्यतिथि पर संतमत सत्संग का आयोजन जे टी न्यूज, खगड़िया : जिले के परबत्ता प्रखंड के सौ ढ उत्तरी पंचायत के बुद्धनगर भरतखण्ड गांव में नित्यानंद यादव के आवास पर रविवार को भूतपूर्व मुखिया कमलाकांत यादव की 12 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस अवसर पर महर्षि मेही आश्रम साहू परबत्ता से पधारे संत स्वामी सुभाषानंद ने कहा कि जिस स्थान पर सत्संग किया जाता है वह स्थान पवित्र हो जाता है। वहीं जो भक्त सत्संग में भाग लेते हैं वह भवसागर से पार कर जाते हैं। उन्होंने कहा कि ईश्वर ने मानव रूपी शरीर दिया है। यह मानव शरीर पूर्व जन्मों की कठिन तपस्या से प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि मानव को अपना जीवन व्यर्थ नहीं जाने देना चाहिए। शिक्षक सिद्धार्थ कुमार ने मंच संचालन करते हुए कहा कि अपने दैनिक कार्यों में लीन रहते हुए समय निकालकर सत्संग करना चाहिए ताकि मन को आत्मीय सुख प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि संतों के शरण में आकर मनुष्य को ईश्वर तक पहुंचने का अवसर प्राप्त होता है। शिक्षक सिद्धार्थ कुमार ने बताया कि इसलिए मनुष्य को सत्संग में शामिल होकर आत्मीय लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि संतों के दिखाए मार्ग पर चलकर सद्गुरु महाराज की स्तुति करने से जीवन में आनेवाली बाधाएं दूर होती है। इस अवसर पर नित्यानंद यादव, शिक्षक सिद्धार्थ कुमार, मनीष कुमार, गौरव कुमार, उत्कर्ष कुमार, सार्थक कुमार, परी कुमारी, प्रिंस, धनंजय, कपिलदेव यादव, गोपाल यादव, मनोज डीलर, राजकिशोर जायसवाल, राधेश्याम साह, रामचरित शर्मा, बमबम शर्मा, रूचि कुमारी, किरण देवी, सुनैना देवी, अनु कुमारी, मंटू यादवऔर सैकड़ों सत्संगी और ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button