रोटी बैंक जयनगर द्वारा 2400 दिन पूरा होने पर केक काटकर मनाया जश्न
रोटी बैंक जयनगर द्वारा 2400 दिन पूरा होने पर केक काटकर मनाया जश्न
जे टी न्यूज ,जयनगर : जयनगर रेलवे स्टेशन परिसर में लोगो को भोजन कराते हुए आज 2400 दिन पूर्ण किये ,रोटी बैंक जयनगर में कोरोना काल से पूर्व से ही लोगो के बीच भोजन वितरण करने का कार्य करते आ रही है ,इस बैनर तले रक्त दान शिविर,स्वास्थ्य शिविर ,बाढ़ राहत शिविर ,सावन माह में कांवरिया को निःशुल्क भोजन एवं दवा शिविर सहित अन्य शिविर के माध्यम से लोगो को मदद करते आ रहे है ,इस संस्था में लगभग 100 सदस्य है जिसमे वयापारी,समाजिक कार्यकर्ता,पत्रकार सहित अन्य सदस्यगण शामिल है ।2500 दिन पूरा होने पर भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा एवं पूरे भारत से रोटी बैंक के सदस्य गण शामिल होने की संभावना है । जयनगर के नगराध्यक्ष कैलाश पासवान ,जयनगर गौशाला कमिटी के सदस्य सह समाजिक कार्यकर्ता कल्पना सिंह कुशवाहा ,सिरनी से आये अरविंद जी ,लक्की राउत ,सुरेंद्र महतो ,महादेव ,अमित ,सहित अन्य सदस्य गण मौजूद रहे
