राष्ट्रीय लोक अदालत सुपौल आपराधिक मुकदमे का निस्तारण

राष्ट्रीय लोक अदालत सुपौल आपराधिक मुकदमे का निस्तारण जे टी न्यूज, सुपौल: सुपौल जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार अनंत सिंह के प्रयास से 80 वर्ष वृद्ध पक्षकार का राष्ट्रीय लोक अदालत सुपौल आपराधिक मुकदमे का निस्तारण किया गया। परिवाद पत्र पर संस्थित मामले में 15 वर्ष से अधिक समय से वृद्ध पक्षकार न्यायालय का चक्कर काट रहे थे। कुल 9 बैंच बनाया गया जिसमें सुपौल जिला व्यवहार न्यायालय में 7 तथा वीरपुर अनुमंडल व्यवहार न्यायालय में 2 बैंच बनाया गया।
कुल 823 वादों का निष्पदान किया गया, जिसमें प्री लिटिगेशन में 651 तथा पोस्ट लिटिगेशन में 172 वादों का निष्पादन हुआ।
बैंक विवाद में 484 वादों से 1,44,70,901 रुपए का समझौता राशि है।
प्री-लिटिगेशन में 651 वादों से 1,44,70,901 रुपए का समझौता हुआ जिसमें बैंक रिकवरी, प्रिवेंटिव क्रिमिनल केस इत्यादि एवं पोस्ट लिटिगेशन में 172 वादों का निष्पादन जिससे 25,33,000 रुपए का समझौता राशि है जिसमें मोटर वाहन दुर्घटना वाद के 2 वादों से 22 लाख रुपया, विद्युत के 51 वादों से 2,69,500 रुपया, माप तौल के 11 वादों से 55,500 रुपए का वसूली, NI Act के 2 वादों से 8000 रुपया की वसूली की गई।

Related Articles

Back to top button