मामला पहुंचा थाना पुलिस की छापामारी अभियान तेज

पीएनबी बैंक में ग्राहक के झोले से चोरों ने 100000 रु.उडाया

पीएनबी बैंक में ग्राहक के झोले से चोरों ने 100000 रु.उडाया  / मामला पहुंचा थाना पुलिस की छापामारी अभियान तेज जे टी न्यूज, करगहर(रोहतास)जिला रोहतास अंतर्गत करगहर पंजाब नेशनल बैंक में उस समय अफरा तफरी मच गई जब ग्राहक का एक लाख रुपया चोरों ने ब्लेड मारकर उड़ा लिया। घटना बुधवार करीब 11:00 बजे दिन की है। बैंक ग्राहकों से पूरा भरा पड़ा था सभी काउंटर पर बैंक कर्मी मौजूद थे। बैंक मैनेजर भी अपने चेंबर में उपस्थित ग्राहकों की समस्या समाधान करने में लगे थे। ठीक 11:00 बजे जगददपुर खनेठी निवासी मुद्रिका साह काउंटर नंबर दो पर पैसा जमा करने के लिए दाहिने हाथ से फॉर्म भर रहे थे। बाय कंधे में झोला लटकाए हुए थे तभी बैंक में तीन अज्ञात युवक उम्र लगभग 18 से 20 वर्ष काउंटर नंबर 2 के पास उस व्यक्ति के पास पहुंचे जो 100000 रु. जमा करने आया था। फॉर्म भरने के बाद जब कंधे से झोला निकाल कर पैसा जमा करने चले तो देखें कि पैसा झोला से गायब था झोले में चोरों ने ब्लेड मारकर पैसा उड़ा लिया था। मुद्रिका साह बैंक मैनेजर से चेंबर में जाकर आप बीती सुनाई मैनेजर भी चोरी की बात सुनकर दंग रह गए। फौरन सीसी कैमरा मैनेजर के द्वारा खगला गया तो चोरों की सारी करामात कमरे में कैद हो गई। कैमरे में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है कि मुद्रिका साह के पास दो लड़के पीछे से खड़े हैं और एक लड़का उम्र लगभग 18 से 20 वर्ष बताया गया है बाएं तरफ खड़ा होकर झोला में ब्लेड मारा और 100000 रु लेकर फरार हो गया। मुद्रिका साह व उनकी पत्नी रोती बिलखती रही। इधर मैनेजर द्वारा सीसीटीवी का फुटेज करगहर थाने को दे दी गई है। मामला संज्ञान में आते ही एस आइ दिलीप तिवारी अजीत सिंह अरविंद कुमार फौरन नीमडीहरा रोड में कोसो दुर तक काफी गहन तलाशी की पर कहीं से कोई सुराग नहीं मिला। ऐसे देर भले हो लेकिन कैमरे में स्पष्ट दिखाई दे रहा है पुलिस चोरों को पकड़ने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ेगी देर सबेर चोर पुलिस की गिरफ्त में आ ही जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button