विगत दिन 11 जून को शहीद देवेन्द्र 23 वी भाव भीनी श्रद्धांजलि सह वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

विगत दिन 11 जून को शहीद देवेन्द्र 23 वी भाव भीनी श्रद्धांजलि सह वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

जे टी न्यूज, विभूतिपूर(विनय कुमार राय):
विगत दिन 11 जून को रा 0जे 0 पी एन0 एस 0 उच्च विद्यालय ke प्रांगण में अपराह्न में शहीद देवेन्द्र कुमार राय के शहादत के 23 वे वर्ष पर एक भावभीनी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन शहिद देवेन्द्र मेमोरियल ट्रस्ट के सौजन्य से हुआ l उनके बलिदान और कर्तव्य निष्ठा को सदा यादगार बनाए रखने हेतु शहीद देवेन्द्र स्मृति पार्क का उद्घाटन भी दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि अर्पित करते हुए मुख्य अतिथि के रुप मे वर्तमान प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि पति दिलीप सिंह के हाथो हुआ.
सभा की अध्यक्षता सेवानिवृत शिक्षक सह पूर्व जिला पार्षद रामदेव राय ने औऱ सफल संचालन विद्वान शिक्षक घनश्याम राय ने की. सभा में उपस्थित विभिन्न पार्टियों के जनप्रतिनिधियों , प्रबुद्ध शिक्षक गण, अभिभावकों, छात्र नौजवानों ने शिरकत की तथा देवेन्द्र कुमार के तैलीय चित्र पर ससम्मान नमस
आँखों से पुष्प अर्पण किया.
मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि दिलीप सिंह ने पार्क के सौन्दर्यीकरण का जिम्मा लिया जिससे देवेन्द्र मेमोरियल ट्रस्ट के सदस्यों और स्थानीय लोगों ,युवा पीढ़ी के लोगों में खुशी की लहर देखी गई. अन्य प्रमुख वक्ताओं में वरीय पत्रकार सह दूर देहात संगठन के सचिव प्रभु नारायण झा,पैराडायज पब्लिक स्कूल के प्राचार्य शोभा कांत राय, शिक्षक सह बिहार शिक्षक संघ, पटना के कार्यकारिणी सदस्य अरविंद दास,शिक्षक सह कवि, लेखक राजा राम महतो , बीस सूत्री कार्यक्रम के प्रखंड अध्यक्ष सह जदयू के नेता अशोक पटेल , सेवा निवृत्त शिक्षक सत्य नारायण राय , पूर्व मुखिया विपिन सहनी, युवा इंजीनियर रोहित निषाद , जिला पार्षद रीना राय, शिक्षिका रेणु कुमारी, जिला पार्षद प्रतिनिधि अभिषेक अनल,आरजेडी के व्यावसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष ,जिला पार्षद जितेंद्र राम, योगाचार्य सह शिक्षक चंदन बाबा, जदयू नेता राम बहादुर सिंह, चंदेशवर प्रसाद, रवीन्द्र राय, समाज सेवी कंचन कुमार , शिक्षक दिनकर प्रसाद, शिक्षक सुनील रजक , मोहम्मद नूर सलाम, शिक्षक कमलेश राय , रितेश कुमार, शहीद देवेन्द्र क्लब के संचालक सह शिक्षक तरूण राय , शहीद देवेन्द्र फिजीकल अकैडमी के कोच प्रदुम्न, सुमन आदि के द्वारा संयुक्त रुप से अलग अलग प्रकार के छायादार और फलदार पौधा रोपण हुआ. योगाचार्य बाबा चंदन ने तो 1 लाख पौधा लगाकर एक सुन्दर पार्क का स्वरुप देने का वचन दिया. अभीं तक आपने पिछले दो दशक में 58 लाख पौधारोपण किया हैl अन्य सभी उपस्थित वक्ताओं ने भी अपने अपने तरीके से शहिद देवेन्द्र कुमार के प्रति सम्मान में योगदान करने का आश्वासन दिया l

इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में छात्र नौजवान में संजय कुमार, रितेश कुमार,संकित कुमार , सुमित कुमार, मुकेश राय , आशीष, आयुष, अशोक राम , अभय, राजु, रवीन्द्र राय , विजय, विनय कुमार आदि थे l

अंत मे सभा के समापन की घोषणा ट्रस्ट के सचिव विनय कुमार राय ने की

Related Articles

Back to top button