मानवता के स्तम्भ होते हैं डॉक्टर -अर्जुन गुप्ता
मानवता के स्तम्भ होते हैं डॉक्टर -अर्जुन गुप्ता
जे टी न्यूज, काराकाट (रोहतास) राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर काराकाट प्रखंड के स्वास्थ्य उपकेंद्र सह आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोथा मे प्रतिनियुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी (सीएचओ) धर्मेंद्र कुमार सिंह सहित सहायक नर्स मिडवाइफ (एएनएम) मिना कुमारी एवं सीमा कुमारी को उनके द्वारा उपकेंद्र पर किये गये अच्छे कार्यों के लिये अखिल भारतीय सामाजिक न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्जुन गुप्ता ने उन्हें अंग वस्त्र और चांदी का कलम देकर सम्मानित किया। श्री गुप्ता ने बताया कि समाज में डॉक्टरों की बड़ी भूमिका होती है. वे अपना जीवन मरीजों की भलाई के लिए समर्पित करते हैं, बीमारी या स्थिति से तेजी से ठीक होने में सहायता करते हैं और उनके लाइफ क्वालिटी में सुधार करते हैं. वे मेडिकल साइंस को अच्छी तरह समझते हैं और मरीजों की मेडिकल कंडिशन का इलाज करने और जीवन प्रत्याशा बढ़ाने के लिए अपने ज्ञान को समर्पित करते हैं आज ऐसे कई डॉक्टर हैं जिन्होंने समाज मे एक मानवता का अनूठा मिशाल कायम किया हैं हमें याद हैं वो करोना काल का दिन जब परिवार अपने करोना पीड़ित परिजन को छोड़ देते थे तो यही डॉक्टर मानवता का सहारा बन उनकी इलाज करते थे हाँ यह भी सत्य हैं की आज भी ऐसे डॉक्टर हैं जो मानवता की आड़ मे अपनी व्यापार संचालित करते हैं लेकिन समाज को भी उन अच्छे डॉक्टर को समय समय पर सम्मानित करने की जरूरत हैं ताकि असल मे मानवता के स्तंभ साबित होने वाले डॉक्टर को सम्मान बरकरार रहे।

