बेलदौर के खेल मैदान में जनसभा को संबोधित करेगें प्रशांत किशोर

बेलदौर के खेल मैदान में जनसभा को संबोधित करेगें प्रशांत किशोर जे टी न्यूज, खगड़िया: बिहार बदलाव को लेकर जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर खगड़िया जिला के बेलदौर प्रखंड आ रहे हैं जिसको लेकर तैयारी शुरु कर दी गई है। वही जनसुराज के जिलाध्यक्ष विनय कुमार वरुण ने बताया की 13 जुलाई को गाँधी इंटर विद्यालय बेलदौर के मैदान में
जन सुराज पार्टी खगङिया के द्धारा बिहार बदलाव सभा का आयोजन किया जाएगा जिसको लेकर स्थलीय निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा बिहार बदलाव को लेकर सभा की तैयारी जोर शोर से किया जा रहा है। उक्त सभा में हजारों-हजार के संख्या में कार्यकर्ता एंव जनता मालिक की जुटान होगी। वही सभा को सफल बनाने के लिए पाँच जुलाई को 11बजे दिन में जिला कमिटि की एक आवश्यक बैठक जिला कार्यालय खगड़िया मे रखा गया है। जिसमे जिला से लेकर अनुंमडल एंव प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारीगण भाग लेगें।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button