वरीय अधिकारी के आदेश की अवहेलना में बासोपट्टी थाना प्रभारी को निलंबित किया जाए – मनोज
वरीय अधिकारी के आदेश की अवहेलना में बासोपट्टी थाना प्रभारी को निलंबित किया जाए – मनोज
जे टी न्यूज, मधुबनी.
भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के जिला सचिव मनोज कुमार यादव और सीपीएम जिला सचिव मंडल सदस्य दिलीप झा ने संयुक्त हस्ताक्षर से जिला पुलिस पदाधिकारी को आवेदन देकर बासोपट्टी थाना अध्यक्ष पर विधिः सम्मत कारवाई करने की मांग किया है, सीपीएम जिला सचिव मनोज कुमार यादव ने कहा कि कलुआही थाना के कालिकापूर निवासी रामचंद्र यादव के पुत्र अनीष कुमार ने बासोपट्टी थाना अध्यक्ष को दिनांक – 9 – 7- 25 को फरियाद आवेदन दिया था जिसका मुकदमा थाना अध्यक्ष आज तक नहीं किया और विरोधी लठैत के साथ मिलीभगत कर लिया, उन्होंने कहा बासोपट्टी थाना अध्यक्ष मनमर्जी करने पर उतारू हैं वह कानून को अपने हाथों में लेकर लोगों को अपमानित, धौंस जमाने का कार्य कर रहे हैं, अपने वरीय पदाधिकारी के आदेश को भी चुनौती दे रहे हैं,वह एक सनकी मिजाज के थाना अध्यक्ष हैं बासोपट्टी के लोग उनके क्रिया कलापों से नाखुश हैं जिला प्रशासन से मांग करता हूं कि बासोपट्टी थाना अध्यक्ष को जांच कर निलंबित किया जाए। श्री यादव ने कहा कि बासोपट्टी थाना अध्यक्ष के खिलाफ दिनांक 17-जुलाई को मधुबनी में विशाल धरना /प्रदर्शन किया जाएगा।सीपीएम जिला सचिव मंडल सदस्य दिलीप झा ने कहा अनीष कुमार जयनगर पुलिस उपाधीक्षक के दूरभाष पर कहने पर बासोपट्टी थाना अध्यक्ष के पास मुकदमा दर्ज कराने गया था जयनगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बासोपट्टी थाना अध्यक्ष को आदेश दिया कि रामचंद्र यादव वाला मुकदमा दर्ज किया जाए आदेश देते हुए उपाधीक्षक जयनगर चल दिए उनके जाने के बाद बासोपट्टी थाना अध्यक्ष अनीष कुमार को धमकाते हुए गाली गलौज दिया, एक पुलिस को सीसीटीवी कैमरा बंद करने को कहा फिर मोबाइल जबरन ले लिया,बैग, टोपी, गमछा सब अपने थाना अध्यक्ष ले लिया और अनीष कुमार को एक कोने में नजरबंद कर दिया और भद्दी-भद्दी चुन-चुनकर गालीयां दिया और रात 10 बजे थाना से मुक्त किया।सीपीएम नेता झा ने कहा मनबढ़ंत थाना अध्यक्ष हैं जो जिला पुलिस पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के साथ यहां तक कि डीजीपी तक के आदेश को ठेंगा दिखाने का काम कर रहा है, उन्होंने जिला पुलिस पदाधिकारी से स्वयं जांच करने की मांग करते हुए बासोपट्टी थाना अध्यक्ष के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग किया है नहीं तो पूरे जिले में आंदोलन किया जाएगा।


